मुकेरियां / दसूहा (चौधरी)
25 मार्च : बीते शुक्रवार रात करीब साढ़े 7 बजे बस स्टैंड के नजदीक जालंधर पठानकोट मुख्य मार्ग पर एक Ocakes नामक दुकानदार के मालिक को पिस्तौल दिखाकर के हवाई फायर कर सोने की चेन लूट ले जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़ित संजीव कुमार पुत्र राजेश कुमार वासी वार्ड 9 फत्तूवाल रोड मुकेरियां जिला होशियारपुर ने बताया कि उनकी बेकरी की दुकान जालंधर पठानकोट मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के नजदीक है। वह रोजाना की तरह दुकान पर बैठा हुआ था। मौसम ख़राब व तेज बारिश हो रही थी। करीब साढ़े 7 बजे एक बुजुर्ग दुकान में दाखिल हुआ और 20 रूपए की डिमांड करने लगा। संजीव कुमार ने पूछा 20 रूपए किस लिए चहिए तो उस बुजुर्ग ने कहा महंतों के लिए पैसे चाहिए। इतनी देर में उस बुजुर्ग ने बाहर खड़े लुटेरों को कुछ इशारा किया। इतने 20-22 साल के दो युवक उनकी दुकान के अंदर दाखिल हो गए। जिन्होंने अपने मुँह काले कपडे से ढके हुए थे । एक युवक मेरे पास काउंटर पर आ गया और दूसरा काउंटर के दूसरी साइड मेरे सामने खड़ा हो गया। पीड़ित ने बताया कि मेरे गले में इंफेक्शन की वजय से मैंने अपनी सोने की दो तोले की चेन हाथ के गुट के साथ लपेट रखी थी। उन्होंने आते ही और कुछ नहीं कहा यही कहा कि जेकर तुम जान बचाना चाहता है तो अपनी चेन हमारे हवाले कर दो। पहले तो मैंने मजाक समझा और सोचा कि मेरा कोई करीबी मेरे साथ मजाक कर रहा है। थोड़ी बेहस के बाद उन लुटेरों ने एक के बाद दो फायर कर दिए। मैंने सहमे हुए अपनी चेन लुटेरों के हवाले कर दी। लुटेरों मिनटों में ही चेन लेकर गुरदासपुर रोड की तरफ फरार हो गए। इतने में मैंने दुकान से बाहर निकल कर थोड़ी दूर तक पीछा किया लेकिन वह फरार होने में सफल हो गए। इस संबंध में रात को ही पुलिस को सूचित कर दिया गया था। वही एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित संजीव कुमार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी जाएगी।








