गढ़दीवाला 15 मई (चौधरी)
के.आर.के.डी.ए.वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए बारहवीं कक्षा के नतीजों में के आर के डी ए वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला का नतीजा 100 प्रतिशत रहा। स्कूल प्रिंसीपल सुनील दत्त ने बताया कि नॉन मेडीकल (साइंस) की छात्रा दपनीश कौर सुपुत्री सतनाम सिंह ने पंजाब भर में से 14 व स्थान हासिल करके स्कूल व माता पिता का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर स्कूल कमेटी के चेयरमैन रविंद्र तलवाड, स्कूल मैनेजर मैडम रश्मी मैगीं ने स्कूल के होनहार विद्यार्थीयों तथा समूह स्टाफ को बधाई दी।
इस उपलब्धि के लिए छात्रा दपनीश कौर को विशेष तौर पर वधाई देते हुए स्कूल कमेटी मैंबर डा संजीव शर्मा, दीपक जैन, स्कूल प्रिंसीपल सुनील दत्त,सीनियर अध्यापक पवन कुमार व समूह स्टाफ ने उन्हें सम्मानित किया।
उन्होंने आगे बताया कि नॉन मेडीकल (साइंस) ग्रुप के मेधावी छात्राओं में दपनीश कौर ने 487/500 (प्रथम स्थान) गुड्डी ने 478/500 (द्वितीय स्थान)विनय मन्हास ने 422/500 (तृतीय स्थान) प्राप्त किया।
इसी तरह मेडिकल (साइंस ) ग्रुप के मेधावी छात्राओं में मनदीप कौर ने 463/500 (92.6%) पहला , मुस्कान तथा सिमरन ने 444/500 (88.8%)दूसरा तथा गुरलीन कौर ने 433/500 (86.6%) तीसरा स्थान हासिल किया है।
इसी तरह कॉमर्स ग्रुप के मेधावी छात्राओं में अंकुश देवी ने 370/500 (74%) पहला स्थान, नीतिका ठाकुर ने 367/500 (73.4%)दूसरा स्थान तथा प्रभजोत कौर 345/500 (69%)तीसरा स्थान हासिल किया है।
इसी तरह ह्यूमैनिटीज ग्रुप के मेधावी छात्राओं में गुरप्रीत कौर ने 442/500 (88.4%)प्रथम स्थान, रितिका ने 376/500 (75.2%) दृतीय स्थान, नवजोत सिंह ने 363/500 (72.6%) तृतीय स्थान हासिल किया है।
इस मौके स्कूल के प्रिंसीपल सुनील दत्त ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थी और स्टाफ बधाई के पात्र है। अंत में प्रिंसीपल सर ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई के बिना आपकी जिंदगी अधूरी है, बच्चों को आगे बढ़ने का संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन : फोटो कैप्शन : मैरिट में स्थान हासिल करने पर दपनीश कौर को सम्मनित करते समूह स्टाफ व अन्य।








