जालंधर(चौधरी)
: पंजाब में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन परगट सिंह अब पंजाब कांग्रेस की कप्तानी संभालेंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उन्होंने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह ली है।
राजा वडिंग ने 2 अक्टूबर को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने कुछ ही घंटों में परगट सिंह को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंप दी। यह बदलाव वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले हुआ है।
परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन रहे हैं। वह लंबे समय से जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके अलावा वह पंजाब सरकार में शिक्षा एवं खेल मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।








