गढ़दीवाला 6 अप्रैल (चौधरी)
: आज लाला जगत नारायण डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में प्रिंसिपल शेखर मोदगिल की अध्यक्षता में छात्र परिषद के गठन समारोह का आयोजन किया गया। छात्र परिषद का गठन बच्चों में स्वअनुशासन, स्कूल के प्रति अपने दायित्वों को समझने और निभाने, स्कूल की गरिमा को बनाए रखने तथा स्कूल को प्रगति की ओर ले जाने में योगदान देने के लिए किया जाता है। इसी प्रयास में स्कूल के चार सदन बनाए गए और उसके अंतर्गत छात्र परिषद का गठन किया गया।
प्रिंसिपल शेखर मोदगिल से अनुमति लेने के पश्चात इस समारोह का आरंभ किया गया। मतदान के आधार पर कक्षा 12वीं के ताजवीर सिंह को हेड बॉय, सुखप्रीत कौर को हेड गर्ल तथा कक्षा दसवीं का नवजोत सिंह स्पोर्ट्स कैप्टन, कक्षा ग्यारहवीं की जाह्नवी स्पोर्ट्स कैप्टन चुनी गई।
इसी श्रृंखला में प्रथम सदन गंगा सदन में से हाउस कैप्टन वृंदा कक्षा ग्यारहवीं, वाइस कैप्टन गुरलीन कौर कक्षा नवमी, स्पोर्ट्स कैप्टन नव्या कक्षा नवमीं तथा कुलबीर सिंह कक्षा दसवीं में से चुने गए। इसके अतिरिक्त इस सदन के 10 प्रिफेक्ट भी चुने गए।
द्वितीय सदन यमुना सदन में से हाउस कैप्टन राधिका कक्षा ग्यारहवीं, वाइस कैप्टन मनजोत सिंह कक्षा नवमीं को चुना गया। स्पोर्ट्स कैप्टन तानिया कुमारी तथा दिलप्रीत सिंह कक्षा दसवीं में से चुने गए। इसके अतिरिक्त इस सदन के 10 प्रिफेक्ट भी चुने गए।
तृतीय सदन राति सदन में से हाउस कैप्टन औषध कक्षा ग्यारहवीं, वाइस कैप्टन अर्पिता सिंह कक्षा नवमी, स्पोर्ट्स बॉय सिमर तथा स्पोर्ट्स गर्ल रवनील कौर कक्षा दसवी में से चुने गए। इसके अतिरिक्त इस सदन के 10 प्रिफेक्ट भी चुने गए।
चतुर्थ सतलुज सदन में से सदन के कैप्टन अमनदीप कौर कक्षा ग्यारहवीं, वाइस कैप्टन अवनीत कौर कक्षा नवमी, स्पोर्ट्स कैप्टन पारिका शर्मा कक्षा आठवी तथा आर्यन शर्मा कक्षा दसवीं में से चुने गए। इसके अतिरिक्त इस सदन के 10 प्रिफेक्ट भी चुने गए।
सभी चयनित छात्रों ने स्कूल हेड गर्ल सुखप्रीत कौर के साथ विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। उन्होंने अपनी दायित्व को पूरे अनुशासन, कर्तव्य निष्ठा तथा ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।अंत में स्कूल के प्राचार्य शेखर मोदगिल ने कहा,कि “इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और दायित्व बोध को विकसित करन्ना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी छात्र अपने पद की गरिमा को बनाए रखेंगे तथा विद्यालय को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस छात्र परिषद को उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की नीत बलाया। इस अवसर पर समूह स्टाफ उपस्थित था।








