होशियारपुर, 18 जुलाई (प्राइम पंजाब टाइम्स )
: जिला कुश्ती संस्था की चुनावी बैठक आज आयोजित की गई। अैठक में जिले भर से पहलवान हाजिर थे। पंजाब कुश्ती संस्था की तरफ से गुरमीत सिंह आब्जर्वर के तौर पर शामिल हुए। बैठक में राजेंद्र सिंह ने परमजीत सिंह को जिला कुश्ती संस्था का जिला प्रधान बनने के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा। सभी सदस्यों ने उस पर सहमति दी। चांद सिंह द्वारा महासचिव के लिए राजेंद्र सिंह का नाम प्रस्तुत किया गया। अमित शर्मा ने उसे सेकंड किया और हाउस ने अपनी समिति दी। बलविंदर सिंह द्वारा कोषाध्यक्ष के लिए चांद सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया और उस पर भी सभी ने अपनी सहमति जताई।








