दसूहा 17 दिसंबर (चौधरी)
: सिविल अस्पताल होशियारपुर डा पवन कुमार तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डा शक्ति शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार एसएमओ मंड पंधेर डा एसपी सिंह के नेतृत्व में मान सिंह वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, प्रमोद गिल, सुरिंदर कौर एएनएम तथा ममता नागलू द्वारा सगरा ईंटों के भट्टे पर मजदूरों को टीबी रोग संबंधी जागरूक किया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए मान सिंह तथा प्रमोद गिल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिवसीय टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया है जो 7 दिसंबर से 17 मार्च 2025 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि टीबी रोग संबंधी सरकारी अस्पतालों में सारा इलाज मुफ्त किया जाता है तथा इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
कैप्शन –मान सिंह वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक तथा प्रमोद गिल जानकारी देते हुए








