होशियारपुर / गढदीवाला (चौधरी)
11 सितंबर : लायन्स क्लब होशियारपुर द्वारा लायन रणजीत सिंह राणा के नेतृत्व में अध्यापक दिवस के संबंध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जिलाधीश कोमल मित्तल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान बास्केटबाल खेल के खिलाड़ियों को नैशनल स्तर पर तैयार करने वाले गढ़दीवाला के बास्टेबाल कोच व सरकारी स्कूल मिर्जापुर में पीटीआई के सेवा करने वाले हरजिंदर सिंह टोनी को बैस्ट अध्यापक के अवार्ड से जिलाधीश कोमल मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोच व पीटीआई हरजिंदर सिंह टोनी ने लायन्स क्लब होशियारपुर, लायन रणजीत सिंह राणा व जिलाधीश कोमल मित्तल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कोच हरजिंदर सिंह टोनी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए लायन रणजीत सिंह राणा व टीम ने विश्वास जताया कि आगे भी हरजिंदर सिंह टोनी ऐसे ही बास्केटबाल खेल व अन्य खिलाड़ी तैयार करने के लिए अपना योगदान देते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कोच व पीटीआई हरजिंदर सिंह टोनी काफी लम्बे समय से कोचिंग कर रहे है। उनके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक देश का नाम चमका चुके है। अब भी सरकारी स्कूल मिर्जापुर में उनके दिशा निर्देशों में बच्चे खेलों में स्कूल का नाम रोशन कर रहे है।इस मौके जिलाधीश कोमल मित्तल, रणजीत सिंह राणा, शैलेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
फोटो : कोच व पीटीआई हरजिंदर सिंह टोनी को सम्मानित करती जिलाधीश कोमल मित्तल साथ है लायन रणजीत सिंह राणा व अन्य ।








