Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing होशियारपुर की हर समस्या का समयबद्ध ढंग से किया जा रहा है समाधान : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर की हर समस्या का समयबद्ध ढंग से किया जा रहा है समाधान : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर ( ब्यूरो) 
कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 2 व वार्ड नंबर 17 में 35 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
16 अप्रैल : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ने कहा कि होशियारपुर वासियों की हर समस्या का समयबद्ध ढंग से समाधान किया जा रहा है और लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। वे आज वार्ड नंबर 2 व वार्ड नंबर 17 में करीब 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में भेदभाव विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वार्ड नंबर 2 में 14 लाख रुपए की लागत व वार्ड नंबर 17 में 20.78 लाख रुपए की लागत से सडक़ का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलाका निवासियों की लंबे समय से इस गली के निर्माण की मांग थी, जिसको पहल के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलाके में विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस दौरान नगर निगम अधिकारियों को सडक़ के निर्माण को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी तरह की कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हमेशा से ही प्राथमिकता रही है कि लोगों को समय पर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाए। इसके लिए प्रदेश में शहरों व गांवों में विकास कार्य लगातार जारी हैं।
इस मौके पर पार्षद लवकेश ओहरी, पार्षद मंजीत कौर, मोहन लाल, समेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
—-