पठानकोट (ब्यूरो रिपोर्ट)
पटेल चौक से पिपला मोहल्ला के बीचोबीच गुजरने वाली रेलवे लाइन के बिजलीकरण के कार्य को भी रुकवाया गया
पठानकोट कैंट स्टेशन और पठानकोट सिटी स्टेशन बनाए जाएंगे वर्ल्ड क्लास
12,फरवरी : आज भारतीय जनता पार्टी पठानकोट जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में होटल यूनाइट में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।जिसमें जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि प्रीत नगर से होकर गुजरने वाली बड़ी लाइन जो कि डिफेंस का सामान और गिट्टी रोड़ा लाती और ले जाती है वहां पर रेलवे ने अपनी 25000 वोल्ट की एक लाइन बिछाने थी जिसके कारण उस क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान थे भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इस मुद्दे को रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष उठाया।वहीं अब इस प्रोजेक्ट को टर्मिनेट कर रेलवे मिनिस्ट्री ने एक रिव्यू कमेटी बना दी है जो कि पठानकोट वासियों के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि इस बजट में रेलवे की तरफ से पठानकोट के दोनों स्टेशन पठानकोट शहर और पठानकोट कैंट को वर्ल्ड क्लास लेवल पर अपग्रेड करने का फैसला रेलवे द्वारा लिया गया है जिससे पठानकोट (पंजाब), हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर तीनों स्टे्टों के लोगों को फायदा होगा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का धन्यवाद किया,जिन्होंने पठानकोट के कायाकल्प बारे में सोचा।आज की इस प्रेस वार्ता में दोनों महामंत्री सुरेश शर्मा,विनोद धीमान,पठानकोट नाथ मंडल अध्यक्ष शमशेर ठाकुर,साउथ मंडल अध्यक्ष राजू शर्मा,बिंदा सैनी इत्यादि उपस्थित थे।








