पठानकोट (अविनाश शर्मा, तरुण)
21 दिसंबर : पंजाब राज्य में एएलआईएमसीओ द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को नकली अंग प्रदान करने के लिए असेसमेंट कैंप लगाए जा रहे हैं। सिविल सर्जन पठानकोट डॉक्टर रविंदर कौर के दिशा निर्देशों के अनुसार लगाए जा रहे इन कैंपों के बारे में जानकारी देते हुए असिस्टेंट सिविल सर्जन पठानकोट डॉ अदिति सलारिया ने बताया कि असिस्टेंट टू डिसेबल पर्सन टू परचेज/फिटिंग स्कीम अधीन s.a.s. नगर की कंपनी Alimco द्वारा पठानकोट सिविल अस्पताल के अधीन कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों में कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिसके तहत सिविल अस्पताल नरोट जैमल सिंह में 19 दिसंबर, सिविल अस्पताल धार कला 20 दिसंबर, सिविल अस्पताल पठानकोट में 21 दिसंबर, सिविल अस्पताल घरोटा में 22 दिसंबर, सिविल अस्पताल सुजानपुर में 23 दिसंबर, सिविल अस्पताल बमियाल में 24 दिसंबर को कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जहां पर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पठानकोट नोडल अधिकारी के तौर पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमों का गठन करके कैंपो में तैनात किया गया है ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति इस दौरान अंग लगवाने से वंचित ना रह जाए। जिला प्रोग्राम अधिकारी पठानकोट इस प्रोजेक्ट की प्रत्येक तरह से मदद करेंगे। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी पठानकोट सूचना तथा अन्य जरूरी कार्रवाई हेतु भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि समूह बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी पठानकोट तथा समूह ब्लॉक विकास तथा पंचायत अधिकारी पठानकोट कैंप वाली जगह पर सभी जरूरी प्रबंध करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ असिस्टेंट सिविल सर्जन डॉ अदिति सलारिया, डीएमसी डॉ वंदना बैंस, डीएफपीओ डॉक्टर राजकुमार, एसएमओ डॉक्टर सुनील चांद, एएचए डॉक्टर कनिका शर्मा, मास मीडिया अधिकारी विजय ठाकुर, डॉ प्रियंका ठाकुर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।








