सुजानपुर (ब्यूरो )
संयुक्त कर्मचारी पेंशन और फ्रंट द्वारा पंजाब सरकार का पुतला जलाकर किया गया रोष प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ झारखंड राजस्थान की तर्ज पर पंजाब में भी हो पुरानी पेंशन स्कीम बहाल, अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए
20 अक्टूबर : सांझा मुलायम मंच पंजाब कर्मचारी पेंशनर जिला पठानकोट द्वारा कर्मचारी पेंशनर द्वारा संयुक्त रूप में डीसी दफ्तर मलकपुर के दफ्तर के बाद पंजाब सरकार का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, पीएसएसफ जिला प्रधान रविदत्त,कन्वीनर नरेश कुमार, कन्वीनर विशाल वीर , गुरदीप सफरी , राजेंद्र धीमान, सत्य प्रकाश ने कहा पंजाब सरकार अन्य राज्यों की छत्तीसगढ़ राजस्थान की तरह पंजाब सरकार पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करें , उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पे कमिशन का बकाया जनवरी 2016 से से लेकर वर्ष 2021 तक कर्मचारियों को दिया जाए उन्होंने कहा कि देश की केंद्र सरकार तथा कई अन्य राज्यों की सरकारों की ओर से अपने कर्मचारी तथा पेंशनरों को जुलाई 2021 जनवरी 2022 में महंगाई भत्ते की किस्त काफी दिन पहले दी जा चुकी है जबकि पंजाब सरकार की ओर से अभी तक पंजाब के पेंशनरों तथा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी नहीं की है उन्होंने कहा कि अब जुलाई 2022 की भी महंगाई भत्ते की किस्त ड्यू हो चुकी है उन्होंने कहा आउटसॉस कर्मचारियों को नियमित किया जाए पक्की पोस्टों के विरुद्ध रेगुलर भर्ती की जाए परख काल समय के दौरान कर्मचारियों को पूरी तनख्वाह दी जाए पंजाब सरकार द्वारा जो कर्मचारियों के भत्तों में कटौती की गई है उनको बहाल किया जाए उन्होंंने कहा कि कर्मचारी तथा पेंशनर का 10% महंगाई भत्ता बनता है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बिना देरी किए इन्हें जारी करें वहीं उन्होंने कहा कि पेंशन रिवीजन 2.59 के फार्मूले से करें पेंशनरों को 2016 से लेकर अब तक का बनता बकाया एक मुस्त रूप में दिया जाए उन्होंने कहा कि झारखंड छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान के तर्ज पर पंजाब के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाए जल्द से जल्द पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाए इस मौके पर राजेंद्र धीमान, डॉक्टर लेखराज, डॉक्टर प्रियंका ठाकुर,विकास पवन राजदीप गुप्ता ,डॉक्टर लेखराज शर्मा, गुरप्रीत सिंह रमन गुप्ता, शमशेर सिंह, जगदीप लाल ,मंगल सिंह, चमन लाल गुप्ता, विक्रमजीत सिंह क्लास फोर यूनियन के प्रधान राम सिंह, अशोक कुमार , सुभाष सिंह, दीपक कुमार, राजन मनी ,अमृत पाल शर्मा ,अजय कुमार,अमित , सुभाष शर्मा, प्रिंसिपल मंगलदास ,रोहित कुमार, एमपी गुप्ता, मनोहर लाल, द्वारकानाथ,अमरजीत सिंह ,मनीषा ,भरत शर्मा ,गरनाम सिंगर रविंदर श्वेता कोमलप्रीत, शशिबाला, रिचा शर्मा सुनीता देवी, नरेश कुमारी, सतीश शर्मा मोहन सिंह अजय ठाकुर सोमराज ,रमेश लाल राजन मनी अमृत पाल शर्मा आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो : पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी।








