Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing अमन भल्ला ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में 24 सितंबर 2022 को होने वाला द ग्रेट खली शो….

अमन भल्ला ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में 24 सितंबर 2022 को होने वाला द ग्रेट खली शो….

पठानकोट(तरूण/रोहित)

अमन भल्ला ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में 24 सितंबर 2022 को होने वाला द ग्रेट खली शो खराब मौसम के चलते हुआ स्थगित

अब अगला शो 5 नवंबर 2022 को करवाया जाएगा आयोजित

23,सितंबर : 24 सितंबर 2022 को अमन भल्ला ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में होने वाला द ग्रेट खली शो खराब मौसम और 80% बारिश होने की संभावना के चलते स्थगित हो गया है,ये जानकारी आज बिटिया फाउंडेशन नेशनल कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ने प्राइम पंजाब टाइम के माध्यम से जानकारी देते हुए कही।उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मौसम के खराब होने के चलते इस शो को स्थगित किया गया है।उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को बारिश के 80% तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है तो ऐसे में वह नहीं चाहते कि वहां पर आए हुए दर्शकों को और द ग्रेट खली टीम को परेशानियों का सामना करना पड़े और वहीं सारा का सारा शो खराब ना हो, इसलिए इसे स्थगित करना पड़ रहा है तो वही त्योहारों के मद्देनजर और द ग्रेट खली के व्यस्त होने के कारण इस शो को अब 5 नवंबर 2022 को करवाया जाएगा।उन्होंने कहा जिस किसी ने भी इसकी टिकट ली है वह टिकट काउंटर से टिकट वापस करके राशि वापिस ले सकते हैं या जिन्होंने जहां से भी टिकट ली है वह वहीं से राशि भी वापस ले सकता है तो वहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी अपनी स्पॉन्सरशिप बिटिया फाउंडेशन और आदर्श भारतीय सेवा समिति में रसीद लेकर जमा करवाई है तो वह भी सुरक्षित है।