पठानकोट (तरूण/रोहित)
कदम कदम मानवता की ओर संस्था का हुआ गठन, आनंद शर्मा चेयरमैन एवं आकाश शर्मा अध्यक्ष हुए नियुक्त
12 सितंबर : कदम कदम मानवता की ओर समाज सेवी संस्था का हुआ गठन जिसमें चेयरमैन आनंद शर्मा व अध्य्क्ष आकाश शर्मा को किया नियुक्त मौके पर संस्था की पहली बैठक आयोजित की गई।इस अवसर पर मुख्यतिथि ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं विशेष अतिथि अजय बागी, बैजनाथ शर्मा,डॉ. राज ठुकराल एवं प्रदीप भारद्वाज उपस्थित हुए जिनका समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन आनंद शर्मा व अध्य्क्ष आकाश शर्मा ने संयुक्त तौर पर बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य शहर के दानी सज्जनो एवं समस्त समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को एक साथ लेकर जरूरत मन्द परिवारों की मदद करना।उन्होंने बताया कि किसी को भी किसी मदद की जरूरत हो तो कदम कदम संस्था से सम्पर्क कर सकता है जिसको 4 सदसयों की एक टीम उस जरूरत मंद परिवार के बारे में समूर्ण तोर पर पता कर के संस्था के पदाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट देंगे एवं उस परिवार की मदद की की जाएगी।इस अवसर पर सैकट्री केवल कालिया,कैशियर दीपक शर्मा,प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल कुमार,पीआरओ धर्मवीर,नरिंद वालिया,दीपक वालिया,स्मृति शर्मा,पूजा घई,पुष्पा शर्मा,रेखा शर्मा,गुलिका एवं पुलकिता शर्मा एवं रकित महाजन मौजूद थे।








