कुल्लू सड़क हादसे में बस दुर्घटना ग्रस्त 10 लोगों की मौत,कई घायल
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)ब्यूरो : निजी बस नं. एचपी 30ए 0646 शनशर से कुल्लू जाते समय खाई में गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। कुल्लू जिले के रौंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है।
जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के रौंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है।
कुल्लू एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि बस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है।








