Prime Punjab Times

Latest news
ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਲਟੀਪਰਪਜ਼ ਹੈਲਥ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਨੂੰ ਮੰਗ-ਪੱਤਰ, ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨਣ ’ਤੇ... ਔਰਤ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਵਿਚੋਂ ਸੋਨੇ ਦੇ ਟਾਪਸ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ ਦੋ ਲੁਟੇਰੇ ਕਾਬੂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਧਾਰੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵਜ਼ੀਫੇ ਵੰਡੇ ਗਏ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬੈਡਮਿੰਟਨ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤੀ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ - ਲੈਕਚਰਾਰ ਯੁੱਧਵੀਰ ਸਿੰਘ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਫਰਦ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 4.0 के तहत 102 आरोपियों को किया गिरफ्तार अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले का 48 घंटे में पर्दाफाश, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, तीसर... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮੀਰੀ ਪੀਰੀ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ, 31 ਯੂਨਿਟ ਖੂਨ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ 'ਚ ਲਹਿਰਾਇਆ ਜਿੱਤ ਦਾ ਪਰਚਮ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing 31 जुलाई को अमर शहीद सुखदेव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद सुखदेव की याद में करवाया जाएगा राज्यस्तरीय प्रोग्राम

31 जुलाई को अमर शहीद सुखदेव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद सुखदेव की याद में करवाया जाएगा राज्यस्तरीय प्रोग्राम

31 जुलाई को अमर शहीद सुखदेव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद सुखदेव की याद में करवाया जाएगा राज्यस्तरीय प्रोग्राम

बटाला (अविनाश शर्मा ) : आज शहीद सुखदेव वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय प्रधान श्री विशाल नैयर शहीद सुखदेव जी के नाती व उनके साथ सोसाइटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश गर्ग जी विशेष रूप में बटाला जाकर बड़े भाई हिमालया परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह गिल जी एवं उनके साथ पंजाब अध्यक्ष कुलबीर सिंह जी और उनके साथ पंजाब के युवा अध्यक्ष सुनील पाल जी के साथ जाकर आने वाली 31 जुलाई जो अमर सुखदेव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद सुखदेव जी की याद में सातवां राज्य स्तरीय प्रोग्राम कराया जा रहा है उसका निमंत्रण देने पहुंचे। सरदार परमजीत सिंह गिल जी ने पूरी दिलचस्पी के साथ प्रोग्राम की रुपरेखा पूछी और जो इस प्रोग्राम में आने वाले शहीद परिवार हैं उनके बारे में पूछा और उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोग्राम हर राज्य को अपने स्तर पर हर जिले में करने चाहिए। क्योंकि शहीद परिवार इस देश की धरोहर है और उनके परिवारों को पूजना हमारा कर्तव्य है क्योंकि इन्हीं शहीदों की बदौलत आज हम आजादी का आनंद मान रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिलाया आने वाले समय में जो शहीदों के सपने थे उनको पूरा करने के लिए केंद्र की सरकार हो या किसी भी राज्य की सरकार को चिट्ठी लिखकर अवगत करायेंगे ।

error: copy content is like crime its probhihated