Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन ने उपभोक्ताओं के लिए जारी किए शिकायत केंद्रों के नंबर

पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन ने उपभोक्ताओं के लिए जारी किए शिकायत केंद्रों के नंबर

पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन ने उपभोक्ताओं के लिए जारी किए शिकायत केंद्रों के नंबर

होशियारपुर, 21 जून(ब्यूरो) : पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के उत्तरी जोन (जालंधर) के मुख्य चीफ इंजीनियर दविंदर कुमार शर्मा ने जोन के अंतर्गत आते सभी सर्कलों के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कुछ और शिकायत केंद्रों के नंबर एवं एस.एम.एस. की सुविधा की जानकारी को साझा किया है। इनमें  होशियारपुर सर्कल में पावर कार्पोरेशन के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भी शिकायत निवारण नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आंधी व तूफान के मौसम के मद्देनजर आने वाली बहुत सारी शिकायतों के निपटारे के लिए 1912 ग्राहक सेवा केंद्र हैल्प लाइन नंबर अधिक व्यस्त रहने के चलते यह प्रयास किया गया है ताकि उपभोक्ताओं को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
जानकारी देते हुए मुख्य चीफ इंजीनियर ने बताया कि होशियारपुर शहरी मंडल के अंतर्गत आते क्षेत्रों के लिए मोबाइल नंबर 96461-16817,  गऊशाला बाजार शहरी मंडल के लिए 96461-16818, इंडस्ट्रीयल एरिया सबअर्बन के लिए 96461-16819,  माल रोड शहरी मंडल के लिए 96461-16820 पर शिकायत करने के अलावा उपभोक्ता पी.एस.पी.सी.एल. की कंज्यूमर सर्विसज एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसी प्रकार 1800-180-1512 पर भी शिकायत को एस.एम.एस. किया जा सकता है। इसी प्रकार नोडल शिकायत केंद्रों के नंबर भी जारी किए गए हैं, जिसमें सिटी डिवीजन, होशियारपुर के लिए 96461-18818,  सब-डिविजन, होशियारपुर के लिए 96461-95366, दसूहा के लिए 96466-95348,  मुकेरियां के लिए 96461-95922, भोगपुर के लिए 96461-95982,  माहिलपुर के लिए 96466-96037 के अलावा होशियारपुर के उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर नंबर 78883-16733 का भी प्रयोग कर सकते हैं।