स्वास्थ्य विभाग और लायंस क्लब मेन एक्टिव की ओर से तंबाकू के बुरे प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पठानकोट 21 मई(अविनाश शर्मा ) डिप्टी कमिश्नर श्री हरबीर सिंह और सिविल सर्जन डॉ रबिद्र कौर के हुकुमा और तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम के अधिकारी डॉक्टर मुक्ता गौतम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और लायंस क्लब सुजानपुर मेन एक्टिव की ओर से तंबाकू , नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष सुरेश महाजन राजू की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विशेष रूप से नोडल अधिकारी डॉ आंचल शर्मा उपस्थित हुए । इस मौके पर डॉ आंचल शर्मा ने तंबाकू कंट्रोल एक्ट 2003 के विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर रोक है धारा 5 के अनुसार सिगरेट तथा तंबाकू युक्त उत्पादों के सीधे विज्ञापनों पर रोक है 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को सिगरेट जा अन्य तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री पर रोक है। किसी भी सामाजिक संस्था के बाहर से 100 गज के घेरे के अंदर सिगरेट जा अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक है बिना स्वास्थ्य चेतावनी के सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सरकार की ओर से रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में खुली सिगरेट तंबाकू बेचने पर पाबंदी है राज्यों में हुक्का बार के विरुद्ध धारा 144 के तहत पाबंदी लगाई गई है ।उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देता है। तंबाकू का सेवन करने से मुंह का कैंसर गले का कैंसर, ज़ीभ का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर आदि गंभीर जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं इसलिए हम सबको खुद भी तंबाकू और नशे से दूर रहना चाहिए तथा दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर लायंस क्लब सुजानपुर मेन एक्टिव के अध्यक्ष सुरेश महाजन राजू तथा उनकी टीम की ओर से तंबाकू के प्रति जागरूकता के लिए लोगों को पोस्टर बांटे गए। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब मेन एक्टिव का उद्देश्य समाज की सेवा करना तथा समाज में फैली कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है क्लब की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से तंबाकू, नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया है उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्य निरंतर रूप से लोगों को तंबाकू , नशे से बचने के लिए प्रेरित करेंगे इस मौके पर करोना काल में बढ़िया सेवा के लिए डॉ आंचल शर्मा तथा उनकी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया इस अवसर पर हेल्थ इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह गुलाब सिंह , सुखदेव राज, राजेंद्र कुमार, गौरव ,प्रज्वल आदि उपस्थित थे l








