ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन तथा पीसीएमएसए के आह्वान पर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर घरोटा के समूह स्टाफ ने किया रोष प्रदर्शन
सुजानपुर (अविनाश शर्मा,पंकज शर्मा) : आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन तथा पीसीएमएसए के स्टाफ की ओर से कम्युनिटी हेल्थ सेंटर घरोटा के समूह डाक्टर तथा पैरा मेडिकल स्टाफ की ओर से रोष प्रदर्शन और मौन धारण कर डा. अर्चना शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. संदीप कुमार ने की। उन्होंने राजस्थान में डा. अर्चना शर्मा द्वारा खुदकुशी करने के मामले पर दुख जताते हुए उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व उनके परिवार को न्याय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनको न्याय नहीं मिला तो डाक्टरों तथा मेडिकल स्टाफ को संघर्ष और तेज करना पड़ेगा। इस अवसर पर डा. माधवी, डा. प्रिया, डा. परीक्षित, विमला देवी, सृष्टा देवी, सीता देवी, फार्मेसी अफसर अमरीक, अंकिता, आरती, सुखदेव राज इत्यादि अन्य उपस्थित रहे।








