लायंस क्लब पठानकोट द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित
पठानकोट 19,जुलाई(तरूण/रोहित) : लायंस क्लब पठानकोट की ओर से अध्यक्ष राजेश महाजन गोगी की अध्यक्षता में विक्टोरिया एस्टेट स्थित गोल्डन एवेन्यू में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।इस मौके विशेष तौर पर पूर्व जिला गवर्नर सतीश महेंद्रू एवं पूर्व जिला गवर्नर एस.के पुंज उपस्थित हुए | जिन्होंने प्रोजेक्ट चेयरमैन एस.के जोली एवं लायन सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया | इस दौरान अध्यक्ष राजेश महाजन एवं सचिव करण कुंद्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाना अति जरूरी है और हम सभी का कर्तव्य बनता है कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाए और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा हेतु कार्य करना है,इसी के तहत क्लब द्वारा आए दिन नए प्रोजेक्ट आयोजित किए जा रहे हैं।आये मुख्य अतिथियों ने भी क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की अथवा हमेशा ही उनका साथ देने का विश्वास भी दिलवाया।इस अवसर पर सचिव करण कुंद्रा,कैशियर अमित साहनी, पीआरओ मनिन्द्र सिंह बोबी,जोन चेयरमैन राजीव खोसला, राजेश महाजन,समीर गुप्ता,संजीव गुप्ता,संदीप कोहली, सीएस लायलपुरी,रमन शर्मा,हितेंद्र सिंह,एच एस मेनी, विकास अग्रवाल,डॉक्टर एमएल अत्री,डॉ तरसेम सिंह,नरेश अरोड़ा,रविंद्र महाजन,विपन महाजन,राकेश अग्रवाल, जगदीश सैनी,विजय पासी, अशोक बाम्बा,अजय पाल सिंह,अजय जोली,रणवीर सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद थे।








