पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई,आरोपी गिरफ्तार
बटाला 2 अप्रैल ( अविनाश शर्मा) बटाला पुलिस द्वारा सड़क किनारे मिले शव को लेकर वैज्ञानिक ढंग से की गई जांच पड़ताल दौरान अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस संबंध में एस.एस.पी कार्यलय में डी.एस.पी सिटी देव सिंह द्वारा प्रैस कांन्फ्रैस दौरान हत्या के मामले को लेकर जानकारी दौरान बताया कि 29 मार्च 2022 को सूचना मिली थी कि गांव मूलियांवाल से गांव कलेर कलां को जाती सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है, जिस दौरान इंस्पैक्टर किरणदीप सिंह थाना सेखवां के इंचार्ज द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर शव की जांच की गई तो उसके बाय कान के नीचे गोली लगने का निशान था। ऐसा लग रहा था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उक्त युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई हो। जिस दौरान थाना सेखवां के इंचार्ज मनजीत सिंह सरपंच वासी मूलियांवाल के ब्यान के अधार पर मुकदमा नंबर 32 तिथि 29-03-2022 जुर्म 302, 34 आई.पी.सी 25/27-54-59 आर्मस एक्ट थाना सेखवां में मामला दर्ज किया और पुलिस द्वारा सोशल मीडिया द्वारा पता लगे पर मृतक के वारिसयों ने शव की शनाख्त गगनदीप सिंह (19) पुत्र जसबीर सिंह वासी छीना करम सिंह वाला, थाना अजनाला जिला अमृतसर के तौर पर की। इस दौरान एस. एस. पी गौरव तुरा, एस. पी. डी तेजबीर सिंह के दिशा निर्देश पर डी.एस.पी देव सिंह, इंस्पैक्टर किरणदीप सिंह द्वारा ए. एसआई बलदेव सिंह पुलिस चौकी इंचार्ज नौशहरा मझा सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और घटनास्थल को आने जाने वाली सड़कों के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई और गुप्तचरों द्वारा जानकारी हासिल करके संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाईल फोन की सीडीआर और टावर लोकेशन हासिल की गई एवं अन्य वैज्ञानिक ढंग से जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल दौरान यह बात सामने आई कि तिथि 28-03-2022 को मृतक गगनदीप सिंह, उसका पिता जसबीर सिंह और जसबीर सिंह का रिश्तेदारी में मामा गुरदयाल सिंह पुत्र सविंदर सिंह वासी जट्टां पछिया थाना रमदास, जो पठानकोट की ओर से किसी व्यक्ति से कार की खरीददारी करने के लिए गये थे परंतु कार मालिक ने कार बेचने से इंकार कर दिया और वापिसी पर रास्ते में गगनदीप सिंह और उसके पिता जसबीर सिंह की कार चलाने से आपस में तू तू मैं मैं हो गई, जिस दौरान जसबीर सिंह ने गुस्से में आकर रास्ते में कार रोक ली और कार से बाहर आ गया और गगनदीप सिंह और गुरदयाल सिंह भी कार से बाहर आ गए जहां जसबीर सिंह की गगनदीप सिंह से तकरारबाजी हो गई और गुस्से में आकर जसबीर सिंह ने अपने बेटे गगनदीप सिंह को रिवालवर से गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। जसबीर सिंह और गुरदयाल सिंह दोनों कार में बैठ कर शव को मौके पर वहीं छोड़ कर फरार हो गए। गुरदयाल सिंह ने जसबीर सिंह को बचाने की खातिर जान बुझ कर इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित नही किया जिस पर मुकदमे में बढ़ौतरी करके हुए 202 आई.पी.सी के तहत गुरदयाल सिंह को आरोपी नामजद करके काबू किया गया है। आरोपी जसबीर सिंह उक्त ने तिथि 30-3-2022 को अपने गांव में ही खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली है। इस तरह पुलिस द्वारा 36 घंटे में ही एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली गई है।








