Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह के आखरी दिन डॉ. मुक्ता ने विद्यार्थियों को मुंह साफ रखने के दिए टिप्स

विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह के आखरी दिन डॉ. मुक्ता ने विद्यार्थियों को मुंह साफ रखने के दिए टिप्स

विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह के आखरी दिन डॉ. मुक्ता ने विद्यार्थियों को मुंह साफ रखने के दिए टिप्स

पठानकोट, (अविनाश शर्मा) : सेहत विभाग पठानकोट मैं तैनात मुख स्वस्थ अधिकारी डॉ. मुक्ता गौतम की ओर से विश्व मुख स्वास्थ सप्ताह के आखरी दिन सेंट फ्रांसिस होम स्पेशल स्कूल का निरीक्षण किया। इस मौके डॉ. मुक्ता गौतम विद्यार्थियों को विश्व औरल हेल्थ सप्ताह के आखरी दिन कहा कि वे अपना मुंह ठीक से साफ करें वरना यह लापरवाही कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकती है। कई अध्ययनों से पता चला है कि मौखिक स्वास्थ्य आपके पूरे शरीर को प्रभावित करता है और अनुचित मौखिक स्वच्छता से कई समस्याएं हो सकती हैं। उचित मौखिक स्वच्छता से मुंह में सूजन और पीरियडोंटल बीमारी हो सकती है, जो बदले में शरीर की इंसुलिन का उपयोग करने की क्षमता को कम करती है और मधुमेह के खतरे को बढ़ाती है। इसलिए आपको अपना मुंह अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। अपने दांतों को साफ करने के लिए एक नरम टूथब्रश का प्रयोग करें। दिन में दो बार – सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले। यह सुनिश्चित करने के लिए दो मिनट के लिए ब्रश करें कि आपके दांत साफ हैं। अत्यधिक ब्रश करने से मसूड़े ढीले हो सकते हैं और दांतों को नुकसान हो सकता है। उपरांत डॉ. मुक्ता गौतम ने टूथब्रश-पेस्ट, फल और बिस्कुट भी वितरित किए।इस मौके स्कूल का समूह स्टाफ मौजूद था।