पठानकोट, 2 मार्च (सूरज कुमार) सुजानपुर पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में जांच पड़ताल के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता आशु सिंह निवासी जज स्टूडियो नई सब्जी मंडी हट कॉलोनी पठानकोट ने एसएसपी समक्ष पेश होकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने विजय कुमार निवासी मनवाल, तथा अंशु शर्मा निवासी भडारी मोहल्ला बटाला से गांव गोसाईपुर में एक मकान 3.65 मरले का बयाना 3.50 लाख देने पर के बाद मकान उनके नाम नहीं किया। उक्त लोगों ने ना ही पैसे वापस किए है। ऐसा करके उसके साथ उक्त लोगों ने लाखों रूपये की ठगी मारी है। जिसकी पड़ताल इंचार्ज आर्थिक अपराध शाखा पठानकोट के बाद एंक्वायरी कप्तान पुलिस इन्वेस्टिगेशन पठानकोट के जांच पड़ताल के बाद सुजानपुर पुलिस ने विजय कुमार निवासी मनवाल, अंशु शर्मा निवासी भडारी मोहल्ला बटाला के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों विरूद्ध मामला दर्ज
- Post published:March 2, 2022
You Might Also Like
चरणजीत सिंह चन्नी को पढ़ा कर मुख्यमंत्री बनाने वाले अध्यापक छठे तनख़्वाह कमीशन लागू
व्यापार मंडल सदस्यों द्वारा अध्यक्ष मनिंदर सिंह लक्की की अध्यक्षता में मेयर पन्ना लाल भाटिया से की मुलाकात
140 ਨਸ਼ੀਲੇ ਟੀਕਿਆਂ ਸਮੇਤ ਦੋ ਆਏ ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ
63 ਗ੍ਰਾਮ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਾਊਡਰ ਸਮੇਤ ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨ…








