Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing आप की सरकार बनने पर पहल के आधार पर बटाला में प्रैस क्लब जल्द बनाया जाएगा : शैरी कलसी

आप की सरकार बनने पर पहल के आधार पर बटाला में प्रैस क्लब जल्द बनाया जाएगा : शैरी कलसी

जर्नलिस्ट एसोएिशन पंजाब रजि: ने बैठक दौरान शैरी कलसी को समस्याओं संबंधी जानकारी दी

बटाला,10 जनवरी (अविनाश शर्मा, संजीव)-जर्नलिस्ट एसोसिएशन पंजाब (रजि:) की एक विशेष बैठक जिला चेयरमैन रछपाल सिंह बिट्टू व जिला प्रधान आज़ाद शर्मा की अध्यक्षता मे हुई। बैठक दौरान आम आदमी पार्टी के बटाला विधान सभा हल्का इंचार्ज शैरी कलसी तथा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर अंगुराला, चेयरमैन पंजाब सुनील प्रभाकर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। जिला चेयरमैन रछपाल सिंह बिट्टू व जिला प्रधान आज़ाद शर्मा ने बैठक दौरान जानकारी देते हुए एसोसिएशन की ओर से अपने चलाए जा रहे प्रौजेक्टों के तहत समाज सेवा में डाले जा रहे योगदान तथा पत्रकारिता क्षेत्र में प्राप्त की उपलब्धियों के बारे में बताया।
चेयरमैन रछपाल सिंह बिट्टू व जिला प्रधान आज़ाद शर्मा ने शैरी कलसी को पत्रकारों को दरपेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि बटाला से संबंधित पत्रकारों को पीला कार्ड बनवाने संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, बटाला में प्रैस क्लब न होने कारण पत्रकार भाईयों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इसके अलावा पत्रकारों का जीवन बीमा व दुर्घटना बीमा संबंधी भी सरकार की ओर से योजना को ठोस रूप नही दिया जा रहा है और पत्रकारों की अन्य मांगों की तरफ भी सरकार द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे पत्रकारिता क्षेत्र में रोष है क्योंकि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है यदि इस क्षेत्र के सम्मान को सरकार नज़रअंदाज करती है तो फिर उस सरकार से किसी भी प्रकार उमीद नही रखी जा सकती।
एसोसिएशन की ओर से दी गई जानकारी से अवगत होने के बाद शैरी कलसी ने कहा बहुत अफसोस की बात है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारिता क्षेत्र को समय समय की सरकारों ने भेदभाव करते हुए नज़रअंदाज किया लेकिन आम आदमी पार्टी पत्रकारिता का आदर सममान करती है, इसलिए आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की ओर से पत्रकारों से वादा किया है पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने बाद जर्नलिस्ट वैल्फेयर से संबंधित योज़नाओं को ठोस रूप में तुरंत लागू किया जाएगा। शैरी कलसी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बटाला में पत्रकारों को सबसे पहले प्रैस क्लब बना कर दिया जाएगा उसके बाद पीला कार्ड संबंधी आ रही मुश्किलों का भी तुरंत हल करके पत्रकारों को तुरंत पीला कार्ड बना कर दिए जाएंगे। जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से शैरी कलसी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सममानित किया गया।
इस मौके पर मौजूद पत्रकारों में रिंकू चौधरी, आदर्श तुली, साहिल महाजन, ईशू रांचल, विकास अग्रवाल, लवली, संजू मेहता, अरुण सेखड़ी, योगेश महिन्द्रू, कोहली साब, नीरज शर्मा, भगत जी, मेहता साहिब आदि उपस्थित थे।