Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing दुखांत.. आग की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, ठंड से बचने के लिए आग अलाप रहा था व्यक्ति,अचानक..

दुखांत.. आग की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, ठंड से बचने के लिए आग अलाप रहा था व्यक्ति,अचानक..

आग की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, ठंड से बचने के लिए आग अलाप रहा था व्यक्ति,अचानक जाकेट को भडकी आग से संभल नहीं पाया

पठानकोट 7 जनवरी (ब्यूरो) अर्ध पहाडी धार ब्लाक के गांव बघार में शुक्रवार ठंड से बचने के लिए आग अलाप रहे व्यक्ति के कपडोें में अचानक आग इस कदर भडक गई कि उसको संभलने तक का मौका नही मिला और देखते ही देखते कुछ घटों में उसकी मौत हो गई। गांव के सरपंच जगदीश सिंह अनुसार मृत हुआ व्यक्ति दिमागी तौर से कमजोर था और कंवारा था। आज सुबह वह अपने परिवारिक घर के पीछे शेड में आग अलाप रहा था कि उसी दौरान अचानक भडकी आग उसकी जाकेट को भडक गई। इससे पहले कि वह तेजी से भडकी आग से संभल पाता तब काफी देर हो चुकी थी। इस घटना का पता चलते ही घर के दूसरे कमरे में बैठे परिजन भी भाग की मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में पीडित को उपचार के लिए पहले स्थानीय कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बधानी में भर्ती करवाया। यहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया। तब परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल भर्ती करवाया,परन्तु यहां उनकी गंभीर हालत और उपचार के दौरान मौत हो गई। यहां मृतक की पहचान सोनू 40 निवासी गांव बघार के रुप में हुई है। उधर, अस्पताल की ओर से मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौप दिया है। जिसका अंतिम संस्कर शनिवार को होगा।