फगवाड़ा(लाली दादर)
*हदियाबाद में आयोजित समागम में उमड़ा जन सैलाब*
17 नवंबर : अमर शहीद श्री 108 संत रामानंद जी वैल्फेयर सोसायटी (रजि.) हदियाबाद फगवाड़ा द्वारा समूह संगत के सहयोग से सतगुरु रविदास महाराज तथा बाबा साहिब डा. अंबेडकर को समर्पित 11वां महान वार्षिक संत सम्मेलन सरकारी हाई स्कूल हदियाबाद की फुटबाल ग्राऊंड में आयोजित किया गया। श्री 108 संत निरंजन दास जी महाराज डेरा सचखंड बल्लां की सरपरस्ती में आयोजित समागम के दौरान अमृतवाणी सतगुरु रविदास जी के जाप उपरांत संत सतनाम दास गज्जर महदूद तथा संत कृष्णनाथ चहेड़ू के अलावा संत लेखराज जमालपुर व संत सुखविन्द्र दास ढड्डे ने संगत को कथा कीर्तन से निहाल किया। तत्पश्चात विभिन्न डेरों से पधारे संत महापुरुषों ने प्रवचन करते हुए संगत को श्री गुरु रविदास महाराज व बाबा साहिब डा. अंबेडकर की शिक्षाओं पर चलने हेतु प्रेरित किया। उन्होने संगत को अपील कर कहा कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं ताकि वे देश और समाज की सेवा में अपना बहुमुल्य योगदान देने के योग्य बन सकें। उन्होंने नशों से पूरी तरह दूर रहने और गुरु चरणों में अपना मन लगाने की प्रेरणा भी दी। संत निरंजन दास सचखंड बल्लां ने हजारों की संख्या में उमड़े जन सलैब को आशीर्वाद देते हुए इसी प्रकार एकजुट रहने का संदेश दिया व कहा कि अपने धर्म में अडिग रहते हुए सभी धर्मों का सम्मान करें ताकि समाज में एकता और भाईचारा बना रहे। प्रबंधकों द्वारा संतों, महापुरुषों, कीर्तन जत्थों, सहयोगियों, सेवादारों व गणमान्यों को सम्मान चिन्ह तथा सिरोपे भेंट किये। मंच संचालन कमल तल्हन ने बाखूबी किया। गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। संत सम्मेलन के दौरान दीप क्लीनिकल लैब द्वारा शुगर चैकअप तथा डा. सतविन्द्र पाल बिट्टू की ओर से मैडिकल कैंप लगाया गया जिसका संगत ने भरपूर लाभ उठाया। इस अवसर पर संत मेहर सिंह, महंत अवतार दास चहेड़ू, सेवादार दविन्द्र दास के अलावा भारी संख्या में इलाके भर से संगत उपस्थित थी।








