Prime Punjab Times

Latest news
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਭਾਰਤੀ ਗਿਆਨ ਪਰੰਪਰਾ ਅਤੇ ਨੈਤਿਕ ਮੁੱਲ’ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਗਣਿਤ ਅਤੇ ਵਿਗਿਆਨ ਕਵਿਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ‘मैं बुझी राख नहीं अमर दीप हूँ,मिट गया जो वतन पर मैं वही शहीद हूँ

‘मैं बुझी राख नहीं अमर दीप हूँ,मिट गया जो वतन पर मैं वही शहीद हूँ

पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)

तिरंगे में लौटे नायब सूबेदार ओंकार सिंह का सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

सिक्किम में हुए हादसे में 16 साथियों सहित वीरगति को हुए प्राप्त

25,दिसंबर :सिक्किम में हुए हादसे में अपने 16 साथियों सहित बलिदान देने वाले सेना की 285 मीडियम रेजीमेंट के नायब सूबेदार ओंकार सिंह का उनके पैतृक गांव नाजोवाल में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मेजर योगेश के नेतृत्व में पठानकोट से आई सेना की 327 मीडियम रेजीमेंट के जवानों ने हवा में गोलियां दागते हुए,शस्त्र उल्टे कर बिगुल की गौरवशाली धुन के साथ शौर्य वीर नायब सूबेदार ओंकार सिंह को सलामी दी।इससे पहले इस अमर बलिदानी सैनिक की पार्थिव देह को एयरलिफ्ट कर पठानकोट एयरपोर्ट पर लाया गया।जहां से फूलों से सुसज्जित सैन्य वाहन से उनके गांव नाजोवाल लाया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख,मेजर योगेश,एसपी मनोज ठाकुर, एसडीएम धार हरजिंदर सिंह, डीएसपी समीर सिंह मान,शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की,तहसीलदार लछमन सिंह, जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के सुप्रीटेंडेंट सुदेश कुमार शहीद की यूनिट के सूबेदार अरुण कुमार में रीथ चढ़ा कर बलिदानी नायब सूबेदार ओंकार सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल शहीद का किया पुष्पित अभिनंदन

इस अवसर पर क्षेत्र के सैंकड़ों युवाओं ने पठानकोट अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग के कानवां चौंक से गांव तक बलिदानी सैनिक के शव के साथ तिरंगा यात्रा निकाल अपने क्षेत्र के लाडले का पुष्पित अभिनंदन किया तथा शहीद ओंकार सिंह अमर रहे,भारत माता की जय तथा भारतीय सेना जिंदाबाद के जयघोष करते हुए युवा बलिदानी वीर को गांव लेकर पहुंचे।जिस भी रास्ते से शहीद नायब सूबेदार ओंकार सिंह की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह गुजरी लोगों ने फूलों की विसात बिछा अपने क्षेत्र के वीर सैनिक का स्वागत किया।

मां बोली- वे पुत्रा मैं हुण किस दे आसरे जीवांगी मैनू वी अपने नाल लै चल

बलिदानी नायब सूबेदार ओंकार की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह जब घर पहुंची तो माहौल अत्यंत गमगीन हो गया।मां सरोज बाला, पिता ठाकुर रघुबीर सिंह,पत्नी सपना,बहनें सीमा,बंदना व ममता की करुणामई चीखें पत्थरों का भी कलेजा छलनी कर रही थीं। मां बोली वे पुत्रा मैं हुण किस दे आसरे जीवांगी,मैनू वी अपने नाल लै चल।पति के छव को देख कर पत्नी सपना बार-बार बेसुध हो रही थी तथा होश में आते ही दहाड़ें मारते हुए कह रही थी की मेरी तो दुनिया उजड़ गई है, ओंकार उठ मुझे बता मैं अब
किस के सहारे जिंदगी काटूंगी।

बैटल कैजुलियटी घोषित होते ही शहीद परिवार को सरकार देगी 1 करोड़ – लाल चंद कटारूचक्क

इस अवसर पर पंजाब सरकार की तरफ से विशेष तौर पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि ऐसे शूरवीरों की शहादत का कोई मोल नहीं होता मगर फिर भी आर्मी हैडक्वार्टर की तरफ से बैटल कैजुलियटी रिपोर्ट आते ही सरकार की पॉलिसी के मुताबिक शहीद परिवार को एक करोड़ की राशि भेंट की जाएगी। इसके अलावा शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद की मांग पर मंत्री कटारूचक्क ने गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने तथा शहीद की याद में एक यादगिरी गेट बनावाने की भी घोषणा की।

भारतीय सेना शहीद परिवार के साथ है खड़ी- मेजर योगेश

इस अवसर पर 327 मीडियम रेजीमेंट के मेजर योगेश ने शहीद नायब सूबेदार ओंकार सिंह की माता को गले लगाते हुए कहा कि हम भी उनके बेटे समान ही हैं तथा इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना इस बलिदानी परिवार के साथ खड़ी है।

कठिन परिस्थितियों मेंड्यूटी निभाते है जांबाज – कुंवर विक्की

इस अवसर पर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि शहीद नायब सूबेदार ओंकार सिंह जैसे जांबाज देश व भारतीय सेना के गौरव हैं जो राष्ट्र की सुरक्षा में कठिन से कठिन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी को तनदेही से निभाते हुए यह संदेश देते हैं एक सैनिक के लिए राष्ट्र सर्वोपरी होता है जिसकी सुरक्षा में वो अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटते, ऐसे अमर वीरों के बलिदान के समक्ष समूचा राष्ट्र नतमस्तक है।

चार साल के नन्हें बेटे ने दी शहीद पिता की चिता को मुखाग्नि

इस अवसर पर जब बलिदानी सैनिक नायब सूबेदार ओंकार सिंह के चार वर्षीय बेटे मुकुंद ने शहीद पिता की चिता को मुखाग्नि दी तो श्मशान घाट पर मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो उठीं तथा हर कोई के रहा था ईश्वर ये दिन किसी को न दिखाए। इस अवसर पर ब्लॉक समिति के चेयरमैन राज कुमार सिहोड़ा, शहीद के ताया बलवीर सिंह, चाचा शिवदयाल सिंह व जसबीर सिंह,गुरदीप सिंह नजोवाल, ठाकुर बलवान सिंह,प्रवीत सिंह लाडी,इंडियन एक्स सर्विस मैन लीग के ब्लॉक प्रधान सूबेदार मेजर मदन लाल शर्मा,कैप्टन संसार सिंह,सूबेदार मेजर जोगिंदर सिंह,सूबेदार मेजर शाम सिंह,सुभाष सिंह,कर्ण सिंह, राकेश सिंह,लखविंदर सिंह,राज कुमार,जरनैल सिंह,राकेश सिंह, शम्मी,बलविंदर सिंह,सुरिंदर सिंह,लक्की नजोवाल,सूबेदार प्रेम सिंह,पूर्व सरपंच रोहित शर्मा आदि उपस्थित थे।