Prime Punjab Times

Latest news
ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व कैप्टन अमरिंदर सिंह दोनों है फर्जी नेता, 25 सालों से मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांगों को पूरा करने का देते रहे हैं आश्वासन लेकिन दिया धोखा

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व कैप्टन अमरिंदर सिंह दोनों है फर्जी नेता, 25 सालों से मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांगों को पूरा करने का देते रहे हैं आश्वासन लेकिन दिया धोखा

पंजाब में करीब सवा दो लाख आरएमपी डॉक्टर दे रहे हैं सेवा एं, मुख्यमंत्री चन्नी भी दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की तरह धोखेबाज हुए साबित – डॉक्टर दर्दी एवं डॉ शर्मा

आगामी विधानसभा चुनाव में धोखेबाज नेताओं के खिलाफ प्रदेश प्रधान डॉक्टर बाली से संपर्क करने के बाद किया जाएगा संघर्ष

बटाला( ब्यूरो) : आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन पंजाब रजिस्टर्ड खोलेगी मोर्चा। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल दोनों है फर्जी नेता। यह आरोप एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला एडवाइजरी बोर्ड के सलाहकार डॉक्टर सुखविंदर सिंह दर्दी एवं पूर्व जिला प्रधान डॉक्टर विनोद शर्मा ने लगाए।

डॉक्टर शर्मा एवं डॉक्टर दर्दी ने कहा कि करीब 25 सालों से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से उनकी मांगों का हल करने का बार-बार विश्वास दिलाकर बाद में धोखा करते आए हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब में करीब सवा दो लाख के आरएमपी डॉक्टर जो कि हर गांव एवं शहर के मोहल्लों में गलियों में अपनी प्राथमिक सेवाएं देकर पंजाब की जनता की लंबे समय से सेवा कर रहे हैं।

पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की तरह मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से भी आरएमपी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें तो यह समझ में नहीं आ रहा कि दूसरे राज्यों में उनकी एसोसिएशन की तरह वहां पर सवाई देने वाले आरोपी डॉक्टरों को हर तरह की सूरते मिल रही है फिर पंजाब में किस कारण उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

डॉ शर्मा व डॉक्टर दर्दी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बादल एवं कैप्टन ने पिछले विधानसभा चुनाव में अपने अपने मेनिफेस्टो में हमारी मांगों को पूरा करने का वचन भी दिया था लेकिन लंबे समय से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए आरएमपी डॉक्टर संघर्ष करने के लिए मजबूर है।

पदाधिकारियों ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए एसोसिएशन हर तरह का संघर्ष करने के लिए तैयार है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इन तीनों नेताओं का बाय काटकर अपना विरोध करेगी।

पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही उनके द्वारा प्रदेश प्रधान डॉक्टर रमेश कुमार बाली से संपर्क कर अगली रणनीति के तहत काम किया जाएगा।

error: copy content is like crime its probhihated