Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing अकाली दल को लगा बड़ा झटका,पिंदर काहलों अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल, पप्पू जयंतीपुर ने किया स्वागत

अकाली दल को लगा बड़ा झटका,पिंदर काहलों अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल, पप्पू जयंतीपुर ने किया स्वागत

जयंती पुरिया बोले यह तो अभी ट्रेलर है फिल्म तो अभी बाकी है

बटाला (अविनाश शर्मा ) : अकाली दल के नेता पप्पू जयंति पुरिया का कांग्रेस में माझा से आना कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी संजीवनी साबित हो रही है। विधानसभा हलका बटाला मैं कांग्रेस को उस समय बल मिला जब पिंदर सिंह काहलो, जो शिरोमणि अकाली दल पार्टी की ओर से नगर निगम का चुनाव लड़ चुके है वह बड़ी संख्या में अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। बटाला से कांग्रेस नेता राजिंदर कुमार पप्पू जयंतीपुर ने पार्टी में उनका स्वागत किया और उन्हें सरोपे से सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री पिंदर सिंह काहलो ने राजिंदर कुमार पप्पू जयंतीपुर सहित पार्टी आलाकमान को धन्यवाद दिया। काहलो के अलावा, जोगा सिंह काहलो, सनी, रंजीत सिंह, भल्ला, रमेश कुमार, अरुण कुमार, देशराज, युगल किशोर, अमित, संजीव, सबी, रोमी आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर जयंती पुरिया ने कहा कि जिस दिन से मुझे कांग्रेस पार्टी का टिकट मिलती है तो मैं पार्टी आलाकमान को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि बटाला की जनता मुझे एकतरफा जीत दिलाएगी पप्पू ने कहा अगर हाईकमान विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए टिकट देती है तो आवाज लाता हूं कि बटाला की जनता भरपूर प्यार देगी एकतरफा जीत दिलाएगी यह सब तो अभी टिकट मिलने से पहले के ट्रेलर हैं मिलने के बाद तो पूरी फिल्म देखने को मिलेगी l