भगवान वाल्मीकि जयंती के उप्लक्षय में गढ़दीवाला में निकाली विशाल शोभायात्रा
गढ़दीवाला 8/10/22 : -(योगेश गुप्ता,चौधरी) भगवान वाल्मीकि जी के प्रगटउत्सव को समर्पित गढ़दीवाला के भगवान वाल्मीकि मंदिर कमेटी की तरफ से शहर निवासियों के सहयोग के साथ शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । यह शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि मंदिर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों गलियो से मेन रोड आदि स्थानों से होती हुई , वापस भगवान बाल्मीकि मंदिर पर आकर समाप्त हुई । इस मौके मशहूर बैंड पार्टी द्वारा भिन्न भिन्न भजनो से लोगों को मंत्रमुग्द किया । इस मौके पर जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए व सुंदर झांकिया सजाई गई ।

इस शोभायात्रा में हल्का टांडा विधायक जसवीर सिंह राजा गिल्ल,व उनके साथ आम आदमी पार्टी के समूह वर्कर , पूर्व कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिल्ज़ियां साथ समूह पार्षद गढ़दीवाला विशेष तौर पर इस शोभा यात्रा दौरान शामिल हुए व भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस मौके पर आए हुए गणमान्य का सम्मान चिन्ह देकर कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया । इस मौके पर सभा के मुख्य पार्षद बिंदरपाल बिल्ला प्रधान ,डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह,पंकज सिद्धू ,विनोद वाल्मीकिन,धर्मेंद्र कल्यान,राजेश कल्यान, सुनील कल्यान,बीरबल कल्यान,अशोक कुमार,सागर मोगा,परम सब्बरवाल,नगर कौंसिल प्रधान जसविंदर जस्सा, एमसी चौधरी परमजीत कौर,यूथ कांग्रेस ब्लॉक प्रधान अचिन शर्मा नगर कौन्सिल वाईस प्रधान संदीप जैन ,प्रवीन लता,लाला दाता,हरविंदर सोनू,करनैल सिंह कलसी,सरोज मन्हास व सभी पार्षद ,राजन सब्बरवाल,सुनील कल्यान,माला,डॉ संजीव शर्मा,सतपाल जलोटा सब इंसपेक्टर,विक्की चौधरी,डॉ जसपाल सिंह,हरपाल सिंह भटटी,डॉ बीआर अंबेडकर सोसाइटी गढ़दीवाला,जोगेश सप्रा, राजू गुप्ता,नरेश मार्कंडय,एसएचओ गढ़दीवाला सतविंदर सिंह धालीवाल, साबी मलिक,रवि मलिक,स्लिम मलिक,पूर्व पार्षद अशोक कुमार,नूर कल्यान,राहुल मलिक,राहुल,शेखर मलिक,अंकुश सिद्धू ,अमर मलिक ,सन्नी कल्यान, सिद्धू,सचिन सिद्धू आदि वाल्मीकि समाज के लोग व गणमान्य उपस्थित थे ।
Post Views: 815