पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
20 दिसंबर : एवलन गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल मनजीत मल की अध्यक्षता में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समूह स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान सृष्टी की रचना को दर्शाती हुई एक लघु नाटिका भी पेश की गई।प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित दृश्यों को प्रस्तुत किया गया।इस कार्यक्रम में बिशप डैजिल पिपलज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए,तो वहीं डीईओ सेकेंडरी और डीईओ (ए) विशेष रूपसे उपस्थित हुए।इस मौके पर मुख्यातिथि,विशेषातिथि और प्रिंसिपल की ओर से संयुक्त रूप में दीप प्रज्जवलित कर शुरू हुए कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए प्रिंसिपल मनजीत मल ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन को बहु मूल्य बनाती
है,उन्होंने कहा कि विशेष कर लड़कियों को अधिक से अधिक शिक्षित करना चाहिए।इस मौके उन्होंने माता-पिता से अपील करते हुए कहा कि अपनी लड़कियों को अवश्य उच्च शिक्षा दें।उन्होंने कहा कि आज लड़कियां विश्व के किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है,चाहे अंतरीक्ष में जाना हो या फिर फाइटर प्लेन उड़ाना हो।उन्होंने कहा कि जरूरत है तो लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में सही लक्ष्य देने की।अंत में प्रिंसिपल तथा समूह स्टाफ ने क्रिसमिस पर्व व नव वर्ष की समूह देश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।इस मौके पर स्थानीय प्रीसट तस्वीर नाहर, स्कूल मैनेजर मैडम लालदिन, मैडेम एकता पिपलज,मैडेम प्रसिला पिपलज के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपिस्थत थे।








