Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पंजाब सरकार की ओर से लोगों के घर घर पहुंचकर समस्याओं का किया जा रहा हल – डिप्टी कमिश्नर

पंजाब सरकार की ओर से लोगों के घर घर पहुंचकर समस्याओं का किया जा रहा हल – डिप्टी कमिश्नर

पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)

पठानकोट जिले के बमियाल ब्लॉक पहुंचे जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने बमियाल का दौरा करके लोगों की समस्याओं का लिया जायजा

20,दिसंबर : सीमावर्ती कस्बा बमियाल निवासियों की शिकायतों का समाधान करने और विभिन्न विभागों के चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए जिला डिप्टी कमिश्नर हरबीर सिंह की ओर से बमियाल आईटीआई में कैंप लगाया गया।इस दौरान उनके साथ एसडीएम काला राम कांसल व सहायक आयुक्त (ज) मेजर डॉ. सुमित मुध भी उपस्थित रहे।इस मौके पर उन्होंने लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनका मौके पर ही निवारण किया और शेष शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया।इससे पहले डिप्टी कमिश्नर हरबीर सिंह ने अधिकारियों के साथ बमियाल गांव का दौरा करके विकास कार्यों का जायजा लिया।डिप्टी कमिश्नर ने गांव के लोगों से बातचीत की,जहां लोगों ने डिप्टी कमिश्नर को क्षेत्र व लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन के ध्यान में लाया गया कि कोरोना से पहले जम्मू-कश्मीर से बसें बमियाल आती थीं,लेकिन कोरोना संकट शुरू होते ही दिए गए निर्देशों के तहत इन बसों को रोक दिया गया।जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के ध्यान में ये बात लाई कि इन बसों को दोबारा से चलाया जाए।डिप्टी कमिश्नर पठानकोट ने लोगों को भरोसा दिया कि जल्दी ही कठुआ के प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके इस बस सेवा को दोबारा चलाया जाएगा।लोगों ने डिप्टी कमिश्नर के समक्ष मांग की कि कस्बा बमियाल जोकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ और इसकी एक सीमा पाकिस्तान व जम्मू-कश्मीर से लगती है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से नशे का कारोबार बहुत चल रहा है,इसको बंद करवाया जाए।इस पर डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब पुलिस को भी हिदायत करते कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया जाए और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।इस मौके पर बमियाल सरपंच रजनी बाला,मनवाल सरपंच विशाल,सरपंच बलदेव शर्मा,पूर्व सरपंच सुरिन्द्र महाजन,जगदीश राज,स्वर्णजीत सिंह,करतार चंद आदि ने गांवों में साफ-सफाई की समस्या,बस स्टैंड की समस्या,कच्ची गलियों की समस्या आदि के बारे में अवगत करवाया।जिस पर डिप्टी कमिश्नर पठानकोट हरबीर सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से उनके घरों तक पहुंच कर रही है और प्रशासन के सहयोग से लोगों की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और गांवों का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा।