फगवाड़ा ( लाली दादर)
* कुलविन्द्र सिंह काला अठौली को मिला महासचिव का पदभार
20 दिसंबर : ब्लॉक फगवाड़ा के विभिन्न गांवों के सरपंचों की एक बैठक बीडीपीओ दफ्तर फगवाड़ा में आयोजित हुई। जिसमें ब्लाक फगवाड़ा के सरपंचों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर गंभीर विचार विमर्श के पश्चात पंचायत यूनियन ब्लाक फगवाड़ा के गठन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस दौरान गुलजार सिंह सरपंच अकालगढ़ को यूनियन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि रामपाल सरपंच साहनी, राजिन्द्र सिंह चंदी सरपंच रानीपुर कंबोज, देसराज झल्ली सरपंच भाणोकी व श्रीमति रेशमा सरपंच निहालगढ़ को उपाध्यक्ष व कुलविन्द्र सिंह काला सरपंच अठौली को महासचिव का पदभार सौंपा गया। इसके अलावा देसराज सरपंच बघाणा को वित्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारी सदस्यों में बीबी कश्मीर कौर सरपंच बेगमपुर, मास्टर हरभजन सिंह सरपंच भुल्लाराई, जसबीर कौर सरपंच डा. अंबेडकर नगर (ढड्डे), गुरदीप कुमार बंगड़ सरपंच जमालपुर, हरजीत सिंह लाडी सरपंच बोहानी, आज्ञापाल सिंह सरपंच खलवाड़ा, जगजीवन लाल सरपंच खलवाड़ा कालोनी, बीबी संतोष कुमारी सरपंच जगतपुर जट्टां, हरजीत सिंह सरपंच पांछट व सोमनाथ सरपंच कृपालपुर कालोनी को शामिल किया गया। समूह पदाधिकारियों ने बैठक में उपस्थित सरपंचों का आभार जताते हुए अपनी जिम्मेवारी को निष्ठापूर्वक निभाने का वचन दिया। नवनियुक्त प्रधान गुलजार सिंह अकालगढ़ ने कहा कि सरपंचों की हर समस्या का उचित समाधान करवाया जाएगा। यदि संघर्ष की जरूरत पड़ी तो समूह सरपंचों से विचार विमर्श कर सभी की सहमती से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार से मांग कर कहा कि ब्लाक विकास एवं पंचायत विभाग फगवाड़ा में रिक्तियों की तुरंत पूर्ति की जाए। सरपंचों का मान भत्ता जारी किया जाए। सरकारी विभागों में सरपंचों का मान सम्मान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्रामीण विकास में आ रही रुकावटों को दूर करन के लिए शीघ्र विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित सरपंचों में बीबी शिंदो अमरीक नगरी, राजविन्द्र कौर बबेली, मदन लाल बरन, छतरी राम बीड़ पुआद, कुलविन्द्र कुमार चक हकीम, कमलजीत कौर चैड़, खेमराज ढड्डे, परमजीत कौर देवा सिंह वाला, कुलवीर कौर डुमेली, जसबीर कौर दुग, कमलेश कौर गंडम, जसबीर कौर गुजरातां, नछत्तर सिंह हरबंसपुर, बलविन्द्र कौर हरदासपुर, विनीता मेहतो जगपालपुर, मनजीत कौर खुरमपुर, निर्मलजीत लखपुर, पलविन्द्र कौर माधोपुर, सुखविन्द्र सिंह महेड़ू, किरनजीत कौर मायोपट्टी, सुखविन्द्र सिंह मलकपुर, बलविन्द्र कौर माणक, रणजीत कौर पलाही, मनजीत कौर नसीराबाद, राजिन्द्र सिंह फौजी नारंगशाहपुर, सुरिन्द्र कुमार नंगल, हरदीप सिंह रिहाणा जट्टा, अमृतपाल सिंह रावलपिंडी, दविन्द्र सिंह रामपुर खल्याण, सिमरनजीत कौर ठक्करकी, चंद रानी उच्चा, गुरदीप कौर सीकरी आदि उपस्थित थे।
तस्वीर : पंचायत यूनियन ब्लाक फगवाड़ा के गठन के पश्चात नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों के सरपंचों का सामूहिक चित्र।








