फगवाड़ा(लाली दादर)
* स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिलाई मशीनें भी दी
* छोटी शुरुआत ही बड़े व्यवसाय का आधार : सुक्खी बाठ
* सभा को रायपुर फराला में केंद्र प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण
20 दिसंबर : सर्व नौजवान सभा रजि. फगवाड़ा द्वारा सोसवा पंजाब के सहयोग से चलाए जा रहे वोकेशनल सैंटर में सिलाई व कटाई का कोर्स पूरा करने वाली 25 महिलाओं को सर्टीफिकेट बांटने के उद्देश्य से एक समागम का आयोजन नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा की ईमारत में किया। सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अगवाई में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंजाब भवन सरी (कनाडा) के निदेशक सुक्खी बाठ शामिल हुए जबकि विशेष अतिथि के रूप में प्रिंसीपल गुरमीत पलाही, उद्योगपति अश्वनी कोहली, आम आदमी पार्टी के नेता संतोष कुमार गोगी, अनुराग मनखंड, पूर्व पार्षद, हुसन लाल जनरल मैनेजर जेसीटी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सुक्खी बाठ ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को सर्टीफिकेट एवं सिलाई मशीने भेंट करते हुए स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता, छोटी शुरुआत ही बड़े व्यवसाय का आधार होती है। उन्होंने कहा कि सिद्धांतों और आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए और उन्हीं के अनुसार जीवन का संघर्ष करना चाहिए। अश्विनी कोहली ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभा द्वारा छात्रों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण तभी फायदेमंद हो सकता है जब छात्र ईमानदारी से इस पेशे को अपनाएं और इसे रोजगार का साधन बनाएं। पूर्व पार्षद अनुराग मानखंड ने भी वोकेशनल कोर्स के लिए सर्व नौजवान सभा की सराहना की। आप नेता संतोष कुमार गोगी ने कहा कि सर्व नौजवान सभा के दरवाजे सभी वर्गों के लिए खुले हैं। इस दौरान प्रिंसिपल गुरमीत पलाही व रविंद्र सिंह राय ने भी अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए। सभा के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह और उद्योगपति अश्विनी कोहली ने मुख्य अतिथि सुक्खी बाठ की ओर से अपने गांव रायपुर फराला में वोकेशनल सेंटर खोलने का न्यौता सहर्ष स्वीकार करते हुए आभार जताया। उन्होंने ग्राम रायपुर फराला में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यवसायिक केन्द्र शीघ्र प्रारंभ करने की बात भी कही। अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले जरूरतमंद कन्याओं की शादी का सफल समागम करवाया गया। सभा का अगला प्रोजैक्ट लोहड़ी पर 51 कन्याओं की लोहड़ी डालना होगा। मंच संचालन लैक्चरार हरजिन्द्र गोगना ने बखूबी किया। इस अवसर पर सभा के महासचिव डा. विजय कुमार, आर.पी. शर्मा, डा. नरेश बिट्टू, राज बसरा, नरिंद्र सिंह सैनी, सुखदेव गंडवां, शिव कुमार, साहिबजीत सिंह साबी, जशन मेहरा, मनदीप सिंह, सत प्रकाश सग्गू, अनूप दुग्गल, अशोक मेहरा, मैनेजर जगजीत सेठ, रमन नेहरा, बलबीर सिंह, गुरदीप सिंह तुली, प्रीतपाल कौर तुली, मैडम सुखजीत कौर, मैडम पूजा सैनी, मैडम तनु, शमा रानी,अमरजीत कौर, अंशु कुमारी, हरप्रीत जस्सल,पलकी,रजनी बाला, रेखा नारंग, सिमरजीत, शिवानी सिंह, राजविंद्र कौर, सिमरन, रीना रानी, जासमीन, सोनम, प्रिया, कमलजीत, खुशबू, दीपिका चावला, सुखविंद्र कौर, रीतिका, नेहा, शांति, हरमीत कौर, हरकोमल, अपर्णा, संध्या, हुस्नियारा, सोनिया आदि उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।








