Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing 22वा अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन तथा कीर्तन दरबार संपन्न, ट्रस्ट द्वारा 15 बेटियों की करवाई गई सामूहिक शादियां

22वा अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन तथा कीर्तन दरबार संपन्न, ट्रस्ट द्वारा 15 बेटियों की करवाई गई सामूहिक शादियां

दसूहा, 22 मार्च (चौधरी)

: श्री गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत) दसूहा जो पिछले करीब 22 वर्षों से क्षेत्र निवासियों के सहयोग से सेवा करता आ रहा है जो लगातार जारी है द्वारा डेरा बाबा बन्ना राम ओढ़रा के गद्दीनशीन तथा ट्रस्ट के चेयरमैन के नेतृत्व में तीन दिवसीय 22वा अंतरराष्ट्रीय महान संत सम्मेलन तथा कीर्तन दरबार जो ब्लॉक समिति स्टेडियम दसूहा में करवाया गया संपन्न हुआ। इस अवसर पर पहले श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए उपरांत अलग अलग कीर्तनी जत्थों द्वारा रसभिन्नें कीर्तन से उपस्थित संगतों को निहाल किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा 15 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की सामूहिक शादियां भी संपन्न करवाई गई। इस अवसर पर डा.राज कुमार चब्बेवाल एमपी, हलका विधायक दसूहा एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मन, जसवीर सिंह राजा विधायक टांडा, कमलजीत सिंह एसडीएम टांडा, बलविंदर सिंह जौडा डीएसपी दसूहा, अमरजीत कौर एसएचओ दसूहा, सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब, सिमरप्रीत सिंह हजूरी रागी दरवार साहिब, कमलजीत सिंह ऑस्ट्रेलिया, विवेक महाजन बॉयज आफ पंजाब जज विशेष तौर पर शामिल हुए।इस अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन में लाखों की गिनती में श्रद्धालु शामिल हुए।गौर है ट्रस्ट द्वारा अब तक करीब 168 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की सामूहिक शादियां करवाई जा चुकी है। इस महान संत सम्मेलन में ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसाइटी दसूहा द्वारा ट्रस्ट के सहयोग से 205वा रक्तदान शिविर सोसाइटी सदस्यों द्वारा लगाया गया जिसमें 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया तथा रक्तदानियों में भारी उत्साह पाया गया। इस संत सम्मेलन में बाबा सुखविंदर सिंह ओढ़रा, एडवोकेट करणदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह ओढ़रा प्रैस सचिव, जसविंदर सिंह बिट्टू , बलविंदर कौर लगाना, जसवीर कौर, जतिंदर कौर के अतिरिक्त पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे, रागी, ढाढी,संत समाज, प्रचारक, कथावाचको के अतिरिक्त धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक प्रमुख शख्सितें शामिल हुई।