Prime Punjab Times

Latest news
ਬੋਰਵੈੱਲ ਚ ਡਿੱਗੇ 3 ਸਾਲਾਂ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਰਾਹਤ ਕਾਰਜ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਕੱਢਿਆ ਬਾਹਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ 'ਚ 3 ਸਾਲਾਂ ਬੱਚਾ ਬੋਰਵੈੱਲ ਡਿੱਗਿਆ ,ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜ ਜਾਰੀ पंजाब में मैरिट लिस्ट में 14 वां स्थान हासिल करने वाली छात्रा दपनीश कौर को कमेटी मैंबरों व समूह स्टा... ਬਲਾਕ ਟਾਂਡਾ - 2 ਤੋਂ ਸੀਐਚਟੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਸੂਬੇ ਦੇ 72 ਅਧਿਆਪਕ ਫਿਨਲੈਂਡ 'ਚ ਐਜ਼ੂਕੇਸ਼ਨਲ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਲਈ ਚੁਣ... KRKDAV सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं कक्षा का नतीजा शतप्रतिशत रहा  ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੈਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਗਾ ਕਲਾਂ +2 ਦਾ ਨਤੀਜਾ 100 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਰਿਹਾ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਜਨਗਣਨਾ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ – ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ ਲਾਇਸੈਂਸੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨੂੰ ਜਨਤਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਨਾਲ ਲਿਜਾਣ ’ਤੇ 30 ਮਈ ਤੱਕ ਪਾਬੰਦੀ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਨਰਸਿੰਗ ਦਿਵਸ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सुनील जाखड़ के चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन बनने से…

सुनील जाखड़ के चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन बनने से…

सुनील जाखड़ के चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन बनने से कांग्रेसी वर्करों में खुशी की लहर

पठानकोट 7 दिसंबर (ब्यूरो) : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पार्टी हाईकमान की ओर से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके लिए वह कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करते है। यह बात जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन अनिल दारा ने कही। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ को चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन नियुक्त किए जाने से कांग्रेसी वर्करों में खुशी की लहर व्याप्त है तथा इससे आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ ने हमेशा ही कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका अदा की तथा प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से राज्य में जीत दिलवाई थी। यही नही सुनील जाखड़ हमेशा ही कांग्रेसी वर्करों का पूरा मान-सम्मान करते आए है तथा वर्करों की हर समस्या को ध्यान पूर्व सुनकर उनका हल भी करवाते आए है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ को चुनाव प्रचार कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने का पार्टी हाईकमान का बिल्कुल सही फैसला है तथा आगामी चुनावों में पार्टी की जीत में वह एक अहम भूमिका निभाएंगे तथा सुनील जाखड़ के साथ मिलकर सभी कांग्रेसी भी पार्टी को जीत दिलवाने में दिन-रात काम करेंगे और कांग्रेस सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलवाएंगे।

error: copy content is like crime its probhihated