Prime Punjab Times

Latest news
ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਲੀਬਾਲ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ 'ਚ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸੋਲਿਡ ਵੇਸਟ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ' 'ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਚ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਉਤਸਵ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ, ਧਰਮ ਅਤੇ ਅਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕ ਝੰਡਾ ਕੀਤਾ ਸਥਾਪਿਤ *ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ.ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਡੇਂਗੂ ਸਰਵੇ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ* KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਵਿਭਾਗ ਲਈ ਐਂਟਰੈਂਸ ਟੈਸਟ ਆਯੋਜਿਤ ਕਰਵਾਇਆ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ विधायक प्रगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਦਾਣਾ-ਦਾਣਾ ਖਰੀਦਣਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁੱਖ ਤਰਜੀਹ : ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਪਾਰੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਸਟ੍ਰੇਟ ਤਾਈਕਵਾਂਡੋ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ, ਨੈਸ਼ਨਲ ਲਈ ਹੋ... ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਰਚਨਾਤਮਕ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਅੰਤਰ-ਕਲਾਸ ਰਚਨਾਤਮਕ ਲੇਖਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਕੀਤਾ ਹਾਸਲ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing राज्य की आम जनता की सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे तथा उनके हक में आगे भी इसी प्रकार फैसले लेते रहेंगे : चन्नी 

राज्य की आम जनता की सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे तथा उनके हक में आगे भी इसी प्रकार फैसले लेते रहेंगे : चन्नी 

पठानकोट 3 दिसंबर (ब्यूरो) : राज्य के मुख्यमंत्री स.चरणजीत सिंह चन्नी के आज हलका भोआ में पहुंचे। जहां बनीलोधी में बनाए गए हैलीपेड पर उनका हैलीकाप्टर लैंड होने के बाद वह सर्वप्रथम गुरुद्वारा बारठ साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। इसके पश्चात वह हल्का भोआ के विधायक जोगिंद्र पाल के साथ उदय रिसोर्ट में आयोजित की गई रैली में पहुंचे। रैली में हल्का भोआ से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी, पठानकोट के विधायक अमित विज के अलावा पूर्व मंत्री रमन भल्ला, सुखदेव वडैहरा, कार्तिक वडैहरा, सुजानपुर से नरेश पुरी पुनीत पिंटा, विनय महाजन के अलावा हल्का भोआ के कई कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित हुए। कई कांग्रेसियों ने अपने संबोधन में हल्का भोआ में करवाए गए विकास कार्यों को लेकर विधायक जोगिंद्र पाल की तारीफों के पुल बांधें तथा साथ ही मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा राज्य में लोक हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान विधायक जोगिन्द्र पाल ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम रैली में उमड़ी भीड़ के लिए समूह समर्थकों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हल्का भोआ में फेरी को लेकर जहां लोगों में काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा जिस प्रकार जनता हित में घोषणाएं की जा रही है, उससे जनता खुश है तथा यह फैसले ऐतिहासिक साबित होंगे। विधायक जोगिन्द्र पाल ने आम आदमी पार्टी की ओर से पठानकोट में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लेने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप पार्टी संरक्षक अरविन्द केजरीवाल के शो फ्लॉप करार देते हुए कहा कि आप पार्टी का राज्य में कोई आधार नहीं है और जिन वायदों के बारे में वह लोगों को जागरूक कर रहे है, उन वायदों को राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पहले ही लागू करके उसका लाभ जनता को दिलाया जा रहा है। उन्होंने आज जिस प्रकार रैली में हल्का भोआ के हजारों लोग उमड़े है, उससे यह साबित होता है कि हल्के में हुए विकास कार्यों से जनता खुश है तथा आगे भी 2022 के चुनावों में कांग्रेस के हक में वोट करके उन्हें जीत दिलाकर हल्के को विकास की राह आगे लेकर जाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत चन्नी ने कहा कि वह राज्य की आम जनता की सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे तथा उनके हक में आगे भी इसी प्रकार फैसले लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हल्का भोआ में विकास कार्य हुए है तथा विधायक जोगिंद्र पाल के हक में हल्के की जनता खड़ी है, यह आज रैली में उमड़ी हजारों की संख्या में जनता को देख स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा कि हल्का भोआ को विधायक जोगिंद्र पाल के साथ मिलकर विकास की राह पर आगे लेकर जाएंगे तथा यहां के लोगों एवं नौजवानों हर सुविधा प्रदान करवाने के साथ-साथ बड़े प्रोजैक्ट स्थापित किए जाएंगे। इस रैली के बाद मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा विधायक जोगिंद्र पाल के साथ हलके के गांव बनीलोधी में बनाएं खेल स्टेडियम व बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया।