गढ़दीवाला (चौधरी)
: गत देर रात्रि दूसरी घटना में अमृत पैलेस गढ़दीवाला के पास हुई सड़क दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया। जिसे बाबा दीप सिंह सेवादार एंड वैलफेयर सोसायटी गढ़दीवाला की टीम ने अपनी ऐंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया। इस संबंधी जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के सदस्यों ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि अमृत पैलेस गढ़दीवाला के पास रोड़ पर ट्रक व कार का एक्सीडैंट हुआ है। टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा कि ट्रक नंबर यू.के.06.सी.बी.6351 जिसे शिव कुमार पुत्र राज कुमार रुदरापुर उत्तराखंड व कार पी.बी.07.ए.टी. 3704 जिसे प्रीत कमल सिंह पुत्र दविंदर सिंह निवासी बरांडा गढ़दीवाला चला रहा था, जिनका एक्सीडैंट हुआ था। एक्सीडैंट में कार चालक को एक निजी अस्पताल लाया गया। एक्सीडेंट होने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। गढ़दीवाला पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इसी तरह गत रात्रि गांव अरगोवाल-गढ़दीवाला रोड़ पर एक ट्रक व बस की टक्कर हो गई, जिसमें तीन घायल हो गए।जिनको ऐंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।इस सबंधी जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के ए.एस.आई. बलविंदर सिंह, सीटी मनप्रीत सिंह, सीटी शिव कुमार ने बताया कि उन्हें देर रात को सूचना मिली कि गांव अरगोवाल गढ़दीवाला रोड़ पर एक ट्रक नंबर पी.बी.65.ए.5902 व बस नंबर पी.बी.10 डी.एस.8481 का एक्सीडैंट हुआ है। एक्सीडैंट में बस ड्राइवर व दो सवारियां घायल हो गई। मौके पर पहुंच कर घायलों का इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया तथा मौके से वाहनों को हटाया गया। सड़क दुर्घटना में बस के ड्राइवर अशमीत सिंह पुत्र उत्तमपाल सिंह एस.ए.एस.नगर मोहाली, महकप्रीत सिंह पुत्र हरिदर सिंह निवासी भिंखी जिला मानसा तथा गुरजीत कौर पत्नी कुलजीत सिंह चंडीगढ़ घायल हो गए।घटना के कारणों की गढ़दीवाला पुलिस जांच कर रही है।
Post Views: 696