पंजाब सरकार सभी कर्मचारियों को दे पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ
सुजानपुर 29 मार्च (अविनाश) : ऑल इंडिया एम्पलाइज फेडरेशन के के आह्वान पर आज देश व्यापी हड़ताल समर्थन में जिलाधीश दफ्तर के बाहर केंद्र सरकार की नीतियों के निजीकरण के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया जिसमें कन्वीनर सत्य प्रकाश कन्वीनर ,रजिंदर धीमान, कन्वीनर गुरदीप सफरी ,कन्वीनर डॉक्टर लेखराज, कन्वीनर रामदास शर्मा, कन्वीनर रजनीश कुमार, कन्वीनर रविदत्त, प्रिंसिपल मंगलदास, भवानी ठाकर की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उपस्थित कर्मचारी तथा स्टेट पेंशनर नेताओं में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे निजीकरण के विरोध में आज कर्मचारी व विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध किया गया है उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने में कर्मचारी पेंशनरों का बहुत बड़ा योगदान है इसलिए पंजाब सरकार कर्मचारियों तथा पेंशनर से किए गए अपने सभी वायदों को पूरा करें उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, पे कमीशन की त्रुटियां दूर की जाए, अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए, ठेकेदारी सिस्टम बंद किया जाए सभी विभागों में खाली पदों को पहल के आधार पर भरा जाए इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के कन्वीनर रजनीश कुमार, भवानी ठाकुर ने कहा कि इस हड़ताल के माध्यम से हम पंजाब की आप सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि अगर कर्मचारी वर्ग ने आप सरकार पर भरोसा दिखाया है तो सरकार को भी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। बिना किसी देरी के कर्मचारियों के पक्ष में फैसला करें और पुरानी पेंशन बहाल करें उन्होंने कहा केंद्र तथा राज्य में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 22 मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर वृहद धरना होगा. उन्होंने कहा कि जहां राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की थी, वहीं अब आप सरकार को भी प्राथमिकता के आधार पर पंजाब में इसकी घोषणा करनी चाहिए। पूरा देश और अन्य राज्य इस मांग के लिए पंजाब की ओर देख रहे हैं कि नवगठित आप सरकार इसकी घोषणा जरूर करेगी। अतः माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि वृद्धावस्था पेंशन को बहाल करने, कर्मचारियों के वृद्धावस्था की रक्षा करने और चुनाव के दौरान किए गए वादे को तुरंत लागू करने की पहल करें। इस मौके पर चमन लाल, रामदास शर्मा,राजेश खजुरिया, सतीश शर्मा ,तरसेम सिंह, मास्टर खजान चंद्र, रमेश कुमार कुलदीप सिंह गुरदीप सिंह ,सुभाष चंद्र , शबीना गिल, रेनू मोनिका गुरदीप सफरी मनोहर लाल बलवंत सिंह अश्विनी शर्मा, गुरनाम कौर ,रिंकू बाला, रंजना, विनोद कुमार, राजेश कुमार, नीरजा ,कंचन ममता ,सतीश वाला ,हरजिंदर कौर ,शिवानी मंजू वाला ,सुमन ,संजीव सैनी ,भारती ,अर्चना, निशा, शीतल कुमारी, रजनीश ,भवानी ठाकुर,राजन आदि भारी संख्या में कर्मचारी पेंशनर उपस्थित थे।








