पठानकोट/ सुजानपुर(तरूण/रोहित)
सुजानपुर नगर कौसल के पार्षदों का शिष्टमंडल कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक से मिला
12 सितंबर : नगर कौंसिल सुजानपुर के पार्षदों का शिष्टमंडल कौंसिल अध्यक्ष अनुराधा बाली की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक को मिला।इस मौके पर कौंसिल अध्यक्ष अनुराधा बाली तथा उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिन्हास ने कैबिनेट मंत्री लालचंद को बताया कि सुजानपुर से मलिकपुर तक यूवडीसी अप्पर बारी दोआब नहर के किनारे सड़क के निर्माण का कार्य पूरा करवाया जाए।उन्होंने कहा कि यह कार्य मंडी बोर्ड की ओर से करवाया जाना है उन्होंने कहा कि सड़क की खस्ता हालत के चलते इस मार्ग का प्रयोग करने वाले लोग परेशान होते हैं वहीं श्मशान घाट को जाने का मुख्य रास्ता भी यही है रास्ते के खराब होने से लोग परेशान हो रहे हैं,तो वही उन्होंने कहा कि सुजानपुर में सीवरेज व्यवस्था नहीं है जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है इसलिए सुजानपुर में सीवरेज डालने के लिए कार्य को शीघ्र शुरू करवाया जाए।इस मौके पर मंत्री लालचंद ने कहा कि नगर कौंसिल में सुजानपुर की ओर से उनके ध्यान में जो मामले लाए गए हैं उन पर पहल के आधार पर कार्य किया जाएगा।सीवरेज तथा रोड की समस्याओं का जल्द हल करवा दिया जाएगा तथा अन्य कार्य को जल्द पूरा करवाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत 26554 कर्मचारियों की भर्ती का कार्य लगभग पूरा होने को है उन्होंने कहा कि अध्यापक दिवस पर पंजाब सरकार की ओर से 8726 कच्चे अध्यापकों को पक्का कर दिया गया है जिला पठानकोट में लेबर कोर्ट जल्द शुरू होने जा रहा है वहीं आठ करोड़ की लागत से सर्किट हाउस बनाया जाएग।इस मौके पर पार्षद महेंद्र बाली,अश्विनी कुमार बंटी,पार्षद रमेश कुमार,पार्षद लक्ष्मी वर्मा,पार्षद पुष्पा देवी पार्षद,सुरेंद्र शर्मा,अश्विनी शर्मा,ललित वर्मा आदि मौजूद थे।








