पठानकोट (तरूण/रोहित)
हिंदू सिख एकता क्लब की ओर से करवाया गया 32वां जागरण
इंटरनेशनल गायक मास्टर सलीम,प्रोफेसर विक्रमजीत और रवि लाडला ने किया महामाई की भेंटो का गुणगान
हिंदू सिख एकता क्लब काफी लंबे समय से धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ समाजसेवी कार्यों में भी अपना विशेष किरदार निभाती आ रही है
12,सितंबर : हिंदू सिख एकता क्लब की ओर से आजीवन चेयरमैन एसके पुंज और आजीवन प्रधान निर्मल सिंह पप्पू की अध्यक्षता में रामलीला ग्राउंड के प्रांगण में 32वां जागरण करवाया गया।इस जागरण में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक,भाजपा पंजाब प्रधान व विधायक अश्विनी शर्मा,पंजाब टूरिजन डिवेलपमेंट कार्पोरेशन के चेयरमैन विभूति शर्मा,आप पार्टी जिला प्रधान रोहित स्याल,स्वामी दिव्यानंद महाराज और स्वामी गुरदीप गिरी महाराज सीएससी सोसायटी प्रधान अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जागरण एवं मेले में पहुंचे गायक मास्टर सलीम सलीम ने तेरी जय हो गणेश वंदना से जागरण की शुरूआत की।उसके बाद भजन भोले की बारात चली गज बजके, बम भोले,दर्शन करलो भगतो ज्योत ज्वाला जी तो आई है, मौज लग गई है कोई थोड़ भी न रई ए,ज्योत ज्वाला जी से आई है,शेरा वाली मां का जगराता आदि भजन प्रस्तुत किए।तो वहीं उनसे पहले प्रोफेसर विक्रमजीत व रवि लाडला ने महामाई की भेंटो का गुणगान किया।इस अवसर पर जागरण में पहुंचे मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक और विधायक अश्विनी शर्मा ने हिंदू सिख एकता क्लब द्वारा करवाए धार्मिक कार्यक्रम की सराहना की।उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमो में आपसी मेलजोड़ बढ़ता है।इस दौरान क्लब द्वारा जगराते में पहुंचे अतिथियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रधान निर्मल सिंह पप्पू,महासचिव विजय चोपड़ा,चीफ कैशियर अश्विनी आशु,सीनियर उपप्रधान राजीव महाजन काला,जागरण प्रोजेक्ट चेयरमैन अभिनंदन भंडारी व सीनियर उपप्रधान सुभाष चंद्र ने बताया कि 13 सितंबर को गाड़ी अहाता चौक में सुच्ची पूड़ी कडाह प्रसाद बांटा जाएगा।यहां बता दें कि यहां हिंदू सिख एकता क्लब द्वारा धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं तो वही हिंदू सिख एकता क्लब द्वारा सोशल एक्टिविटी में भी समय-समय पर कोई ना कोई कार्यक्रम आयोजित करवाया जाता है और हिंदू सिख एकता क्लब काफी लंबे समय से धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ समाजसेवी कार्यों में भी अपना विशेष किरदार निभाती आ रही है।इस मौके पर श्री साईं कालेज से तुषार पुंज,जिला व्यापार मंडल प्रधान इंद्रजीत गुप्ता,एडवोकेट रविंद्र ठाकुर, क्लब के चीफ कैश्यिर अश्विनी आशु,केवल कृष्ण महाजन, उपप्रधान कार्तिक वडैहरा,रामपाल विक्की,संजीव कटारिया, उपप्रधान कंवलप्रीत सिंह,अशोक चोपड़ा,उप कैशियर गुलशन कलसी,मंदीप लोहीया, विशाल महाजन,संजीव शर्मा, विकास शर्मा,दिनेश,शिव कुमार, पूर्व विधायक अशोक शर्मा,नरेंद्र काला,साहिल,अमन,सीएससी सोसाइटी प्रधान अनुज शर्मा, दीपक वालिया,जतिंद्र जीतू,विजय कुमार,यशपाल, मनोज अरोड़ा,पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा,अनिल रामपाल,राकेश महाजन लट्टू,आदि उपस्थित रहे।








