Prime Punjab Times

Latest news
ਐਚ.ਪੀ.ਵੀ. ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿੰਮ ’ਚ 90 ਦਿਨ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ, ਮਾਪੇ ਬੇਟੀਆਂ ਦਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਜ਼ਰੂਰ ਕਰਵਾਉਣ : ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ *DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਮਾਪੇ ਅਧਿਆਪਕ ਮਿਲਣੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ* ਸ਼ਹੀਦ ਏਐਸਆਈ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਸੂਹਾ ਦੇ 15 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚੋਂ 13 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ 2 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਰਹੇ ਜੇਤੂ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਿਯੋਜਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ 13 ਜੂਨ ਨੂੰ, ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਤੋਂ ਲਏ ਜਾਣਗੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ *ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰ ਕੀਤਾ ਵੱਡੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦਾ ਐਲਾਨ* ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਨੈਤਿਕ ਸਿੱਖਿਆ ਇਮਤਿਹਾਨ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਦੇ 11 ਵਾਰਡਾਂ ’ਚੋਂ 7 ’ਚ ਆਪ, 3 ’ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਤੇ 01 ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਜੇਤੂ..   ਛੇ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ਦੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing श्री राम नवमी उत्सव कमेटी दसूहा ने करवाया श्री सुंदरकांड पाठ

श्री राम नवमी उत्सव कमेटी दसूहा ने करवाया श्री सुंदरकांड पाठ

दसूहा (चौधरी) 

>> भारी संख्या में श्री राम भक्तों ने किया श्री सुंदरकांड पाठ का गुणगान

 3 मई : श्री राम नवमी उत्सव कमेटी ( रजिस्टर्ड ) दसूहा की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति करवाए जाने वाले श्री सुंदरकांड पाठ का गुणगान समारोह इस बार भी श्री सनातन धर्म मंदिर दसूहा में पवन पुत्र श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से कराया गया । इस पवित्र अवसर पर श्री बाबा लाल दयाल जी दरबार दातारपुर रामपुर के गद्दी नशीन 1008 श्री श्री रमेश दास जी महाराज , श्री निजातम आश्रम शेरां वाली कुटिया मोहल्ला कैंथा के स्वामी शब्द प्रेमानंद महाराज जी के अलावा क्षेत्र के संत महापुरुषों ने श्री सुंदरकांड पाठ स्थल पर पहुंचकर संगत को आशीर्वाद दिया । इस पवित्र अवसर पर श्री सुंदरकांड पाठ गुणगान की शुरुआत पंडित पवन कुमार ज्योतिषी ने अपने कर कमलों से ज्योति प्रज्वलित करके की । इस पवित्र अवसर पर क्षेत्र के विख्यात रामायणी श्री सिमरन सलारिया ने अपने मुखारविंद की सुरीली आवाज से श्री सुंदरकांड पाठ का गुणगान करके श्रद्धालु संगत को प्रभु चरणों से जोड़ा , इस अवसर पर श्री श्री महंत रमेश दास जी महाराज ने अपने प्रवचनों में संगत को संबोधित करते हुए अपने प्रवचनों में कहा कि श्री रामनवमी उत्सव कमेटी ( रजिस्टर्ड ) दसूहा द्वारा करवाए गए श्री सुंदरकांड पाठ का प्रत्येक वर्ष इसी स्थल पर गुणगान करवाया जाना बहुत ही सराहनीय बात है । उन्होंने कहा कि श्री सुंदरकांड पाठ में इतनी संगत का जोड़ना बहुत ही सराहनीय बात है इस अवसर पर स्वामी शब्द प्रेमानंद जी महाराज ने अपने प्रवचनों में संगत को दिन-रात उससे बैठते प्रभु सिमरन करने हेतु प्रेरित किया एवं भजन कीर्तन बड़ी श्रद्धा के साथ किया इस अवसर पर बहन रजनी कौशल ने भी भजन गायन करके श्रद्धालु संगत को मंत्रमुग्ध किया । श्री राम नवमी उत्सव कमेटी दसूहा की ओर से श्रद्धालु संगत के लिए लंगर व्यवस्था का प्रबंध सुचारू रूप से किया गया था । जबकि इस अवसर पर श्री राम नवमी उत्सव कमेटी रजिस्टर्ड दसूहा के सभी सदस्यों एवं पंजाब महावीर दल दसूहा के प्रधान सहित सभी सदस्यों को महंत श्री रमेश दास जी एवं स्वामी शब्द प्रेमानंद जी महाराज ने सम्मानित किया आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर एडवोकेट जितेंद्र जीत सिंह , सुखदेव सिंह सुखा , प्रदीप भार्गव सीए , रूबी शर्मा शंकर पंडित राजीव चढ़ा , अजय कुमार खुल्लर विशाल वालिया, एडवोकेट परमिंदर कुमार शर्मा , प्रेम कुमार शर्मा मनोरिया , संजीव कुमार शर्मा , छोटू चड्डा , इन्द्रजीत शर्मा , रजनी कौशल , राजकुमार कौशल , देवांशु शर्मा विजय कुमार पप्पी के इलावा श्री सनातन धर्म मंदिर दसूहा के मुख्य पुजारी पंडित जी उपस्थित थे । फोटो कैप्शन … श्री राम नवमी उत्सव कमेटी दसूहा द्वारा करवाए गए श्री सुंदरकांड पाठ में प्रवचन करते महंत श्री रमेश दास जी एवं स्वामी शब्द प्रेमानंद जी महाराज नजर आ रहे हैं

error: copy content is like crime its probhihated