Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing केंद्रीय मंत्री नितनि गडकरी व मुख्य मंत्री भगवंत मान की आमद संबंधी तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर ने लिया जायजा

केंद्रीय मंत्री नितनि गडकरी व मुख्य मंत्री भगवंत मान की आमद संबंधी तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर ने लिया जायजा

होशियारपुर, 09 जनवरी (PPT NEWS) 
–  संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियों संबंधी दिए दिशा निर्देश
– 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक निवेश से 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का रखा जाएगा शिलान्यास
: केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की 10 जनवरी को होशियारपुर आमद संबंधी प्रबंधों का आज सांय डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, आई.ए.एस दिव्या.पी, नेशनल हाईवे के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 10 जनवरी को केंद्रीय मंत्री व मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से होशियारपुर की दशहरा ग्राउंड में आयोजित समागम के दौरान 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक निवेश से 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास रखा जाएगा। उन्होंने इस दौरान सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, मेडिकल, बिजली, स्टेज प्रबंध, मीडिया, ट्रैफिक आदि के अलावा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस लिए सौंपी गई जिम्मेदारी तनदेही व ईमानदारी से निभाई जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ट्रैफिक के भी सुचारु प्रबंध किए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या न आए।
—-