गढ़दीवाला :(योगेश गुप्ता)
29वाँ वार्षिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव गढदिवाला में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है । महोत्सव सम्बन्धी श्री कृष्ण जन्माष्ठमी कमेटी रजि गढ़दीवाला की और से 2 दिवसीय संकीर्तन संध्या कार्यक्रम के साथ जन्माष्टमी महोत्सव राधा कृष्ण मंदिर नजदीक कमेटी घर में मनाया जाएगा । जिसके संबंध में आज कमेटी सदस्यों द्वारा युथ आप होशियारपुर जिलाध्यक्ष चौधरी राजविंदर सिंह राजा को निमंत्रण कार्ड देने दौरान जानकारी देते हुए बताया के आज 25 अगस्त को सांय 8 बजे से हरि इच्छा तक कथाव्यास मोहन दास टीनू सिंह फग्वाड़े वाले श्री कृष्ण कथा व संकीर्तन का गुणगान कर भगतों को मंत्रमुग्ध करेंगे । उपरांत 26 अगस्त को दीदी पूनम परदेसी बरसने वाले श्री राधा कृष्ण जी के संकीर्तन का गुणगान कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को चार चांद लगाएंगे व भक्तो को झुमाएँगे । इस मौके पर उनके साथ विवेक गुप्ता,पूर्व पार्षद राजू गुप्ता,दिनेश कुमरा,व अन्य सोसाइटी सदस्य उपस्थित थे ।








