जालंधर / दसूहा (चौधरी)
9 अप्रैल : जलंधर लोकसभा के भाजपा मंडल अलावलपुर के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक हुई जिसमें जिला प्रभारी जालंधर संजीव मन्हास, सरदार परमिंदर सिंह बराड़, (आदमपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी), बीबा जय इंदर कौर (उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब प्रदेश), दीदार सिंह भट्टी ,डॉ. हरबंस लाल पूर्व मंत्री, अजायब सिंह, कुलदीप सहोता आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों की गांवों में ड्यूटियां लगाई गई।इस अवसर पर जिला इंचार्ज संजीव मन्हास ने कहा कि जालंधर लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस बार जोरदार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर के निवासियों ने भाजपा को वोट देने का मन बनाया है। मन्हास ने बताया कि पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व पूरे दिल से चुनाव प्रचार में लगा हुआ है। मन्हास ने कहा कि माहौल से ऐसा लगता है कि भाजपा जालंधर लोकसभा सीट एक बड़ी बढ़त से जीतेगी।








