सड़क का जल्द होगा निर्माण : ब्रम शंकर जिम्पा
होशियारपुर 24/3/2023 : (योगेश गुप्ता) आज आप नेता विवेक गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा के साथ मुलाकात की । इन दौरान विवेक गुप्ता ने मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा से होशियारपुर चिन्तपूर्णी मार्ग की खस्ता हालत के संबंध में बातचीत की । इस मौके उन्होंने कहा के माता के सावन नवरात्र आने वाले हैं व इस सड़क की हालत बहुत ही खस्ता है । उन्होंने कहा के नवरात्रों पर भारी संख्या में श्रद्धालु इसी सड़क से गुजरेंगे। जिससे उन्हें यात्रा में बड़ी परेशानी का सामना करना पडेगा। इस दौरान मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आश्वासन दिया के इस सड़क का निर्माण जल्द करवाया जायेगा । उन्होंने कहा के इसका निर्माण इसी माह में शुरू हो जाना था लेकिन जालंधर में उपचुनाव के चलते नहीं हो पाया है । इस मौके पर विवेक गुप्ता के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।








