पंजाब राज्य प्रमुख योगराज शर्मा की अगुवाई में गांधी चौक बटाला में एकनाथ शिंदे का पुतला फूंककर किया रोष प्रदर्शन
बटाला (अविनाश शर्मा ) महाराष्ट्र में शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी की गठबंधन की सरकार को तोड़ने के लिए भाजपा की ओर से शिवसेना में फूट डालकर एकनाथ शिंदे और कुछ विधायकों को बागी करवा दिया है जिस कारण आज चार-पांच दिनों से लगातार शिवसैनिक आक्रोश मे पाए जा रहे हैं और यह आक्रोश अब पंजाब में भी शुरू हो गया है पंजाब के शिवसैनिकों में भी काफी रोष एकनाथ शिंदे के प्रति पाया जा रहा है और पंजाब के नेता लगातार महाराष्ट्र के राष्ट्रीय नेतृत्व से संबंध बनाए हुए हैं।
आज पंजाब के आक्रोश हुए शिव सैनिकों ने पंजाब राज्य प्रमुख योगराज शर्मा की अगुवाई में बटाला में एकनाथ शिंदे का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रदर्शन किया रोष प्रदर्शन में पंजाब के सीनियर उप प्रमुख रमेश नैयर पंजाब युवा इकाई के इंचार्ज हनी महाजन पंजाब युवा प्रमुख संजीव भास्कर पंजाब के सीनियर उप प्रमुख रोहित मैंगी पंजाब महासचिव जोगिंदर पाल जगी जिला गुरदासपुर के प्रमुख शिवम ठाकुर पंजाब युवा इकाई के उप प्रधान हैप्पी कालिया पंजाब उप प्रधान सुप्रभात आईटी सेल प्रदेश के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता भी उपस्थित थे।
एकनाथ शिंदे का पुतला फूंकने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य प्रमुख योगराज शर्मा ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने पार्टी की पीठ पर वार किया है लेकिन एकनाथ शिंदे यह भूल गए हैं की शिवसेना में ही उनका कद बड़ा है और शिवसेना से बगावत करके उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मैं गद्दार हूं।
योगराज शर्मा ने कहा कि भाजपा के डर से एकनाथ शिंदे ने यह बगावत की थी लेकिन उसे यह नहीं पता था की
यह बगावत करके उसकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी क्योंकि जिस भाजपा ने उसे मुख्यमंत्री बनाने के लिए लालच दिया था अब उसी भाजपा ने अपना हाथ पीछे कर लिया है और अब महाराष्ट्र में शिव सैनिकों के गुस्से को देखते हुए एकनाथ शिंदे पड़ोसी राज्य में ही डेरा डाले बैठे हुए हैं।
योगराज शर्मा ने कहा कि उनकी राष्ट्रीय नेतृत्व से लगातार बात हो रही है और उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व से लगातार विश्वास मिल रहा है की बागी विधायकों में से काफी विधायक उनके संपर्क में हैं और एकनाथ शिंदे से वह खफा हैं क्योंकि एकनाथ शिंदे ने उन्हें पड़ोसी राज्य में ले जाते समय कुछ नहीं बताया था इसलिए महाराष्ट्र में शिवसेना की गठबंधन सरकार पर किसी तरह का कोई संकट नहीं है।
योगराज शर्मा ने कहा कि यह शिवसेना की आग है इसे जो भी हाथ लगाएगा जलकर राख हो जाएगा चाहे वह भाजपा ही क्यों ना हो योगराज शर्मा ने कहा कि शिवसेना केवल और केवल बाला साहब ठाकरे द्वारा बनाई गई एक पार्टी है और एकनाथ शिंदे बागी गुट में बाला साहब ठाकरे का नाम प्रयोग नहीं कर सकते अगर उन्हें बाला साहब ठाकरे का नाम इतना ही पसंद था तो वह पार्टी की पीठ पर छुड़ा नहीं लगाते और अगर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के इशारे पर अपना नया संगठन खड़ा करना है तो वह अपनी पार्टी का नाम अलग रखें और अपनी पार्टी के साथ अपने बाप का नाम लगाएं तब उसे आने वाले विधानसभा चुनाव में तो क्या नगर पालिका के चुनाव में ही पता लग जाएगा कि किस बाप में कितना दम है बाला साहब ठाकरे में यां गद्दार एकनाथ शिंदे के बाप में योगराज शर्मा ने भाजपा पर भी प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा देश के सभी राज्यों में अपने मुख्यमंत्री बनाना चाहती है और वह किसी भी हद तक जा सकती है।
चाहे वह ई डी का डर हो यां वह अपने खिलाफ बनी हुई सरकार में से विधायकों को खरीद कर किसी भी हद पर जा सकती है लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना सुप्रीमो उद्धव साहब ठाकरे ने भाजपा को यह साबित कर दिया है कि शिवसेना का दूसरा नाम आग है वह किसी भी तरह की चाल चला कर शिवसेना की गठबंधन सरकार को नहीं गिरा सकते। इस अवसर हीरा मसीही संदीप कुमार चीनी सुखविंदर सिंह कलानौर और शम्मी नैयर के इलावा भारी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।








