हिंदू कोऑपरेटिव बैंक खाता धारक संघर्ष समिति ने डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर किया धरना प्रदर्शन
पठानकोट 27,जून(तरूण/अविनाश) : हिंदू कोऑपरेटिव बैंक द्वारा एक बार फिर से पैसों की निकासी बंद कर दी है,जिस कारण बैंक के खाता धारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिसके चलते खाता धारकों की संघर्ष समिति की ओर से पहले तो बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा और पिछले सप्ताह समिति ने यह फैसला लिया था कि सोमवार से डिप्टी कमिश्नर के दफ़्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।जो कि बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर भी है।जिसके तहत आज भारी संख्या में खाता धारकों ने धरना में शामिल होकर संघर्ष को भरपूर समर्थन किया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रजत बाली ने कहा कि बड़े ही दुःख की बात है कि खाता धारकों को पिछले आठ महीनों में सिर्फ तीन बार एक एक लाख निकालने की इजाजत दी गई है।उन्होंने कहा कि जब कि रिजर्व बैंक द्वारा हिंदू बैंक पर से सारी पाबंदियां हटा ली गईं है तो फिर किस वजह से पैसों की निकासी नही हो रही है यह सब हमारी समझ से परे है। खाता धारकों को उनकी घर की जरूरतें पूरी करने के लिए अगर बैंक से जमा उनका पैसा ही नही मिला तो खाताधारको के घर का गुजारा कैसे चलेगा।उन्होंने कहा कि हमारी बैंक प्रशासन से यह मांग है कि खाता धारकों को उनका जमा पैसा वापिस दिया जाए और खाताधारकों को राहत दी जाए।आज के धरना प्रदर्शन में रजत बाली,बी. आर. गर्ग,नरेश रैना,निर्मल कैला,शाम लाल, भारत भूषण पुरी,अमन,बलराम कुमार,प्राण नाथ, बलबीर इंदर,किशोर कुमार,जगदीश शर्मा,उत्तम चंद शर्मा, कुलदीप शर्मा,राकेश कुमार,अशोक शर्मा,नीलकमल बाली, राकेश कुमार, बिसली देवी आदि मौजूद थे।








