Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पंजाब में जानिए किस झील में मछली पकड़ने की बोली 19 को।

पंजाब में जानिए किस झील में मछली पकड़ने की बोली 19 को।

जुगियाल 16 नवंबर (हैप्पी) 

: रणजीत सागर बांध परियोजना के पंजाब में स्थित झील में मछली पकड़ने का ठेका ई-टेंडर के माध्यम से 19 नवंबर को खुलेगा। यह जानकारी रणजीत सागर बांध परियोजना के प्रोजेक्ट डीवीजन के अभियंता गुरजिंदर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पहले ओपन बोली शाहपुरकंडी टाउन शिप में जीएम के मीटिंग हाल में आयोजित की जाती थी। जिसमें कई तरह की ख़ामियाँ सामने आती थीं। उन्होंने बताया कि बोली देने वाले ठेकेदार आपस में मिलकर पूल बना लेते थे और कम बोली देते थे। बोली देने के बाद आपस में मिलकर अपना बनता हिस्सा लेते थे। जिस से बांध प्रशासन को कम ठेका मिलता था। इस के इलावा अन्य लोग भी ठेकेदार से अपने हिस्से का बनता हक जताते थे जिससे ठेकेदार भी परेशान होते थे। उन्होंने बताया कि इस बार इसी कारण ई-टेंडरिंग करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 19 नवंबर को टेंडर खोले जाएँगे।इस संबंध में उन्होंने बताया कि पिछले साल ऐक वर्ष के लिए 1 करोड़ 16 लाख में गया था।

ग़ौरतलब है कि पिछले वर्ष ठेकेदारों के आपस मे तालमेल कर कम लागत का ठेका लेने के चक्कर मे बोली रद हो गई तो प्रशासन को दोबारा बोली करवानी पड़ी।इस मौक़े पर उन्होंने बताया कि इस बार टेंडर ज़्यादा जाने की उम्मीद है क्योंकि इस बार ई-टेंडर है और झील में मछली पालन विभाग की ओर से मछली का वढ़िया पूंग डाला गया है। जिस से ठेकेदार को वढ़िया क़िस्म की मछली मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि अभी भी समय है कि ठेकेदार ठेके की प्रक्रिया पूरी कर ठेका ले सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि इस की पूर्ण में जानकारी रणजीत सागर बांध परियोजना के प्रोजेक्ट डीवीजन शाहपुरकंडी टाउनशिप के कार्यलय से प्राप्त कर सकते है।

फ़ोटो  रणजीत सागर बांध परियोजना की झील।