बटाला 5 मार्च ( अविनाश शर्मा) : आर आर बावा डी ए वी कॉलेज फॉर गर्ल्स, बटाला में कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. एकता खोसला के निर्देशानुसार और कन्वीनर मैडम सुप्रिया दुग्गल के संयोजन में “यूफोरिया- 2022 – कम – रैफल – ड्रा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री बी.के. मित्तल, सचिव, डी ए वी कॉलेज प्रबन्धकर्तृ समिति, नई दिल्ली मुख्यतिथि स्वरूप पधारे। इनके साथ-साथ स्थानीय समिति के चेयरमैन राजेश कवात्रा एवं स्थानीय समिति के सदस्य राकेश गोयल, सुभाष गोयल, हरीश गोयल, भारत भूषण अग्रवाल,अश्विनी मरवाहा,विनोद सचदेवा,महेश अग्रवाल, बुद्धिश अग्रवाल, स.इन्द्रजीत सिंह बाजवा (डी.पी. आर.ओ), स. तरसेम सिंह भंगू, एवं प्रिंसीपल राजीव भारती भी विशेष रुप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रिंसीपल महोदया एवं आयोजकों ने सभी का प्लांटर भेंट करके स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने गायक रवि गिल, कुमारी शैली बी, डॉ. साहिब सिंह एवं कवि श्री प्रताप पारस ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का प्रिंसीपल महोदया ने मुख्यातिथि श्री बी.के. मित्तल ने आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर किया। कॉलेज की छात्राओं ने अलग-अलग
गीतों पर कोरियोग्राफी की प्रस्तुत
अपने अधिभाषण में मुख्यतिथि बी.के. मित्तल जी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि डी ए वी कॉलेज प्रबन्धकर्तृ समिति बहुत सारे कॉलेज चला रही हैं जिनमें आर आर बावा डी ए वी कॉलेज फॉर गर्ल्स अग्रणी कॉलेज है। छात्राएं प्रत्येक क्षेत्र में बढ़चढ़ कर भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उदीयमान् परिणाम प्राप्त कर रही हैं।तत्पश्चात् कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. एकता खोसला ने गायक श्री रवि गिल, डॉ. साहिब सिंह एवं मिस शैली बी को प्लांटर देकर उनका स्वागत किया।स.इन्द्रजीत सिंह बाजवा अपने वक्तव्यों में नारी सशक्तिकरण के विषय में चर्चा करते हुए महारानी सदा कौर के सन्दर्भ की सविस्तार चर्चा भी की और ऐतिहासिक अतीत की जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर श्री प्रताप पारस ने बेटियों की बदलती स्थिति के विषय में एक कविता सुनाई एवं पिता एवं बेटी के रिश्ते को संवेदनशील भावों को व्यक्त किया । इस अवसर पर गायकों ने पंजाब, पंजाबियत की चर्चा करते हुए अपने पंजाब की बढ़ाई में गीत प्रस्तुत किए। सामाजिक बुराईयों के उन्मूलन को अपने गीतों का आधार बनाया।प्रिंसीपल डॉ. एकता खोसला ने मुख्यतिथि श्री बी.के. मित्तल जी को स्मृति चिह्न भेंट किया। डॉ. साहिब सिंह ने हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत करके समय बांधा, उन्होंने सभी को माता-पिता की सेवा एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का सन्देश दिया। इस कार्यक्रम में चेयरमैन स्थानीय समिति श्री राजेश कवात्रा ने मुख्यतिथि सहित सभी उपस्थित महानुभावों का धन्यवाद किया
इस कार्यक्रम के अन्त में मॉडलिंग की प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें ‘मिस आर आर बावा उत्सव कुमारी जैसिका बी.ए. सेमैस्टर छठा रही। रैफल ड्रा में कुमारी सिमरनजीत ने तृतीय, गुरप्रीत कौर पांचवा पुरस्कार प्राप्त किया। मंच का संचालन डॉ. इन्द्रा रानी ने सुचारु ढंग से किया। इस प्रकार यह यूफोरिया- 2022 अपनी अमिट यादों के हृदय में छोड़ा।








