Prime Punjab Times

Latest news
ਭਾਈ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਭਾਈ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਯਾਦਗਾਰੀ ਪਾਰਕ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗਵਰਨਰ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ *ਇਤਿਹਾਸਕ ਨਗਰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਹੁਲਾਰਾ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ 177 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪ੍ਰਾਜੈ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਸੀ.ਬੀ.ਐਸ.ਈ ਬੋਰਡ ਦਸਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦਾ ਨਤੀਜਾ 100 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਰਿਹਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ 'ਭਾਰਤੀ ਗਿਆਨ ਪ੍ਰਣਾਲੀ' ਤਹਿਤ ਗਣਿਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਸੀ.ਏ ਪੰਜਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ – ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ 150 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਲਿਵਾਸਾ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਐਡਵਾਂਸਡ ਰੇਡੀਏਸ਼ਨ ਓਨਕੋਲੋਜੀ ਸੈਂਟਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ  ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ 'ਗ੍ਰੀਨ ਭਾਰਤ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ' ਅਧੀਨ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ CM ਮਾਨ ਦੀ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਫੇਰੀ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ  ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ ਨੂੰ ਥਾਣਾ ਗੜਦੀਵਾਲ... ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੁਰਾਮ ਜਯੰਤੀ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ, ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਸਭਾ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਫੈਸਲੇ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जागरुकता ही डेंगू,मलेरिया,चिकनगुनिया की अचूक दवा है : स्वास्थ्य निरीक्षक सन्दीप कुमार

जागरुकता ही डेंगू,मलेरिया,चिकनगुनिया की अचूक दवा है : स्वास्थ्य निरीक्षक सन्दीप कुमार

जागरुकता ही डेंगू,मलेरिया,चिकनगुनिया की अचूक दवा है : स्वास्थ्य निरीक्षक सन्दीप कुमार

पठानकोट (अविनाश) : एम.सी.ऑफिस में डेंगू का लार्वा मिला है। जल्द ही सरकारी कार्यालयों में लार्वा चेकिंग अभियान चलेगा। रिजिनल एंटीमोलोजिस्ट अमिता बुधिराजा की टीम के साथ डेंगू पॉजिटिव केसों की रीवीजिट की गई है खेड़ा सीता राम, अप्पर मौहला, टीबी मोहला और भैरों की शेर में घर घर जा कर सोर्स डेडक्शन एक्टिविटी की गई है बारिशों के कारण कई जगह डेंगू का लार्वा मिला है

कालका
: उप मण्डल हस्पताल कालका के वरिष्ट चिकित्सा अधिकारी रूपिंदर सैनी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निरीक्षक सन्दीप कुमार और जगत सिंह की देखरेख में रिजिनल एंटीमोलोजिस्ट अमिता बुधिराजा की टीम के साथ डेंगू पॉजिटिव केसों की रीवीजिट की गई है। बुधीराजा की टीम में जिला उप सिविल सर्जन मलेरिया पंचकुला से स्वास्थ्य निरीक्षक जसबीर, यमुना नगर के इंसेक्ट कलेक्टर विजेंद्र सिंह और उप मण्डल हस्पताल कालका के सुपरवाइजर सुभम गिल, अभिमन्यु,सोमपाल तथा डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर चंदा यादव,रितेश कुमार ने खेड़ा सीताराम अप्पर मौहला, टीबी मोहला और भैरों की शेर में घर- घर जा कर सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी की गई । स्वास्थ्य निरीक्षक सन्दीप कुमार ने बताया कि कई जगह पर लार्वा के मिलने पर लार्वा के कन्टेनर को खाली किया गया। कई जगह लार्वा कन्टेनर पानी की टैंकी को मशक्त के साथ समझाने पर ख़ाली करवाया गया। सभी टीमों ने अलग अलग जगह पर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि डेंगू के लार्वा को पैदा होने से रोकने के उपाय ही डेंगू, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों की अचूक दवा है। क्षेत्र में बारिशों के दिनों डेंगू के लार्वा को बढ़ावा मिलता है क्योंकि इन दिनों में पानी का खड़ा होना लाजमी है,लेकिन अगर जनता जागरुक होगी तो अपने आस पास घरों में पड़े कूलर, टैंकी,गमले, फ्रीज के पीछे लगी पानी की ट्रे, छ्तों पर पड़े टायर,टूटे डिब्बे,खाली गमले आदि हर रोज चैक कर उनमें पानी को इक्कठा ही नहीं होने देगी तो डेंगू का लार्वा बनेगा ही नही। लार्वा नही तो मच्छर भी नहीं होगा।मच्छर खत्म तो डेंगू,मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी भयानक बीमारी से पूरी तरह बचा जा सकता है। निरिक्षक ने बताया कि कालका के खेड़ा सीता राम, अप्पर मौहल्ला, टीबी मोहला आदि में अधिकतर लोग किराए पर रहते है। दिन में औधोगिक क्षेत्र परवाणु हिमाचल,दो राज्यों हरियाणा हिमाचल बॉर्डर क्षेत्र की फैक्ट्रियों में काम करने जाते है और रात को घर आते है ऐसे में भी डेंगू ,मलेरिया संक्रमण फैलने के अधिकतर चांस होते है । क्योंकि ऐसे में डेंगू संक्रमण स्थांतरित होता है । जिसे माइग्रेट पॉपुलेशन से माइग्रेट संक्रमण फैलता है। लोगों को जागरूक करते समय एक बात सामने आई कि कालका में पानी की बड़ी किल्लत है। लोगो ने बताया कि यहां हर रोज पानी की सप्लाई नहीं मिलती है जिसके कारण अपने घरों में 8-10 टंकिया पानी की स्टोरेज के लिए रखी है । मजबूरी बताते हुए लोगों का कहना है कि बहुत बार तो बारिश के पानी को स्टोरेज करते है कपड़े आदि धोने के लिए। सभी टैंकियो को ना ढकने के कारण लार्वा पैदा हो जाता है। नगर पालिका से ऊपर जा कर खेड़ा सीता राम से प्रवाणु की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे पर 2-3 फिट की दीवार बनाई गईं हैं जिसमे उसे बनाने वाले विभाग ने उस दीवार पर प्रत्येक 4 फिट के अन्तराल पर होल माफिक गड्ढे छोड़े गए हैं जो अक्सर बारिश में पानी से भर जाते है जिनमे अधिकतर लार्वा मिलता है, इसके लिए भी लोगों को जागरूक किया है कि इनमे पानी को इक्कठा न होने दें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातर घर घर जा कर लोगों को जागरूक कर रही है। अभी तक उप मण्डल हस्पताल कालका के क्षेत्र में केवल 4 केस डेंगू के मिले हैं।सभी की टेस्टिंग नागरिक हस्पताल पंचकुला में हुई थी। किसी भी केस में जनहानि नही हुई ।आज सभी पॉजिटिव केसों की रीविजीट की गई है। सभी स्वस्थ हैं। उप मण्डल हस्पताल कालका की टीम डेंगू पर नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। रीजनल टीम के साथ नगर पालिका कार्यालय में लार्वा चेकिंग के दौरान कई गमलों,कंटेनर में लार्वा मिला है सभी को मौके पर ही खाली करवा दिया गया। अगले सप्ताह से कालका के सभी सरकारी कार्यालयो में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

error: copy content is like crime its probhihated